किसे डेट कर रही हैं कृतिका कामरा, तलाकशुदा हैं, क्रिकेट की दुनिया में हैं पॉपुलर, जानें कितना है उम्र का फासला

एक्ट्रेस कृतिका कामरा क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर को डेट कर रही हैं, जिसका ऐलान खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया है.    

विज्ञापन
Read Time: 1 min
तलाकशुदा हैं कृतिका कामरा के बॉयफ्रेंड गौरव कपूर
नई दिल्ली:

टीवी और ओटीटी की दुनिया का जाना माना नाम बन चुकीं एक्ट्रेस कृतिका कामरा का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा में आ गया. जब एक्ट्रेस ने एक शख्स के फोटो शेयर की, जो कि क्रिकेट की दुनिया का जाना माना नाम हैं. फिर क्या था... सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कृतिका कामरा के डेटिंग की खबरें छा गईं. ये शख्स और कोई नहीं क्रिकेट के जाने माने होस्ट गौरव कपूर हैं. सोशल मीडिया पर गौरव कपूर के साथ एक फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ब्रेकफास्ट विद. इस पोस्ट पर सेलेब्स ने रिएक्शन दिया और लिखा, आखिरकार. वहीं हार्ट इमोजी से पूरा कमेंट सेक्शन भर गया. 

कौन हैं गौरव कपूर

कृतिका कामरा का जन्म 28 अक्टूबर 1988 में हुआ है. इसके चलते एक्ट्रेस 37 साल की हैं. वहीं गौरव कपूर का जन्म 11 अप्रैल 1981 में हुआ है, जिसके चलते वह 44 साल के हैं और कृतिका कामरा से 7 साल बड़े हैं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2014 में क्रिकेट होस्ट ने किरत भट्टल से शादी की थी. हालांकि उनके तलाक की जानकारी गूगल पर नहीं है. लेकिन खबरों की मानें तो गौरव कपूर और किरत भट्टल का तलाक हो चुका है. 

गौरव कपूर का नेटवर्थ कितना है?

Advertisement

रिपोर्ट्स की मानें तो गौरव कपूर 40 से 65 करोड़ का नेटवर्थ रखते हैं. जबकि उनकी कमाई का हिस्सा ब्रांड एंडॉर्समेंट और पॉडकास्ट से आता है. वहीं कृतिका कामरा की बात करें तो उनका नेटवर्थ 10 से 12 करोड़ का है. वहीं सीरीज और सीरियल के जरिए कमाई करती हैं. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran ने मिसाइल पर किसके लिए लिखा 'THANK YOU'? | PM Modi | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article