इन दिनों, रियलिटी शो 'The 50' अपने 'एंटरटेनिंग और मजेदार एपिसोड से दर्शकों का दिल जीत रहा है. बता दें, एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ इस सीजन की कंटेस्टेंट हैं और अपनी बेबाक और दमदार पर्सनालिटी के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं. हर किसी को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है. एक एपिसोड में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में खुलकर बात की और बताया कि उनकी पहली मुलाकात कैसे हुई थी. कृष्णा ने बताया कि वह अफगानिस्तान के फिटनेस इन्फ्लुएंसर और MMA प्लेयर अब्दुल अजीम बदख्शी को डेट कर रही हैं. जैसे ही उन्होंने इस बारे में बताया, सभी लोग उनकी लव स्टोरी और ब्यॉयफ्रेंड के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आए. ऐसे में आइए जानते हैं, आखिर कौन हैं अब्दुल अजीम बदख्शी?
कृष्णा श्रॉफ के बॉयफ्रेंड की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग
कृष्णा श्रॉफ ने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बताते हुए उनकी जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि अब्दुल एक MMA फाइटर होने के साथ-साथ फिटनेस के शौकीन हैं. सोशल मीडिया पर उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग हैं. लगभग 8 लाख फॉलोअर्स के साथ, वह एक फिटनेस इन्फ्लुएंसर भी हैं. बता दें, उनका बॉयफ्रेंड अक्सर कृष्णा श्रॉफ के साथ सोशल मीडिया पर मस्ती भरी वीडियो और फोटो शेयर करता रहता है. रियलिटी शो 'The 50' के पिछले एपिसोड में से एक में, कृष्णा ने नतालिया से अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बात की थी. उन्होंने तब बताया था, “वह अफगानिस्तान से हैं और एक प्रोफेशनल MMA फाइटर हैं. ”
कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?
कृष्णा श्रॉफ ने बताया कि, “मुझे उनकी पर्सनालिटी काफी अच्छी लगती है. हम दोनों साल 2020 से साथ हैं. हमने नवंबर 2020 में बात करना शुरू किया और फिर मई 2021 में पहली बार मुलाकात की थी.” अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कृष्णा ने कहा, "मैंने उनसे कहा कि चलो गोवा चलते हैं, क्योंकि मुंबई बहुत बिजी शहर है, फिर हम गोवा गए. उस समय हम दोनों में से कोई भी रिलेशनशिप के लिए तैयार नहीं था, लेकिन हम दोनों के बीच तुरंत ही अच्छी बॉन्डिंग हो गई. हालांकि हम दोनों की मातृभाषा बिल्कुल अलग है, वह फारसी बोलते हैं, मैं इंग्लिश बोलती हूं और हम दोनों की हिंदी लगभग एक जैसी ही थी, लेकिन उस समय हम दोनों का मन मिल गया था. मुझे उनसे महसूस हुआ कि जिस इंसान की मैं तलाश कर रही हूं, वह यही है.
क्या कृष्णा श्रॉफ के बॉयफ्रेंड अब्दुल जा चुके हैं जेल
जी हां कृष्णा श्रॉफ के बॉयफ्रेंड अब्दुल अब्दुल अजीम बदख्शी को एक साल जेल में बिताना पड़ा था. दरअसल उनपर भारतीय फाइटर श्रीकांत शेखर को मुक्का मारकर उनका जबड़ा तोड़ने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद उन्हें भारतीय तिहाड़ जेल में एक साल की कैद हुई थी.