Ranveer Singh Threat Message: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर (Ranveer Singh) सिंह इन दिनों एक गंभीर वजह से सुर्खियों में हैं. उन्हें हाल ही में व्हाट्सएप पर फिरौती से जुड़ी धमकी मिली है, जिसके बाद मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है. फिलहाल रणवीर सिंह मुंबई में ही मौजूद हैं और उनके घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है. अभी तक इस धमकी को लेकर ज्यादा आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी हुई है. स्टार होने के नाते रणवीर की हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है.
1300 करोड़ की धुरंधर
रणवीर सिंह की बात करें तो वह मौजूदा दौर के सबसे बड़े और सफल बॉलीवुड सितारों में से एक हैं. उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया, जिससे रणवीर की स्टार पावर एक बार फिर साबित हो गई. इस फिल्म के बाद उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है.
रणवीर सिंह का करियर
रणवीर सिंह ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘बैंड बाजा बारात' से की थी. इसके बाद उन्होंने ‘बाजीराव मस्तानी', ‘पद्मावत', ‘गली बॉय', ‘सिम्बा', ‘83' और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी कई बड़ी और यादगार फिल्में दीं. अपने अलग अंदाज, एनर्जी और दमदार एक्टिंग की वजह से उन्होंने बॉलीवुड में एक खास पहचान बनाई है.
दीपिका से शादी
उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में रहती है. साल 2018 में रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण से शादी की थी. दोनों को बॉलीवुड का पावर कपल माना जाता है. शादी के बाद भी दोनों अपने-अपने करियर में लगातार आगे बढ़ रहे हैं और अक्सर बड़े इवेंट्स में साथ नजर आते हैं. आने वाले समय की बात करें तो रणवीर सिंह के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स लाइन में बताए जा रहे हैं. वह अलग-अलग जॉनर की फिल्मों पर काम करने के लिए जाने जाते हैं और फैंस को उनसे हमेशा कुछ नया देखने की उम्मीद रहती है.
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की 2026 में कितनी है नेट वर्थ? करोड़ों की संपत्ति के बीच फिरौती की धमकी से मचा हड़कंप