जब अक्षय खन्ना से डर गई थीं विद्या बालन, जॉन अब्राहम से मांगी थी मदद, मुझे बचा लो...

विद्या बालन ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन समिट में शामिल हुईं. जहां उन्होंने सलाम-ए-इश्क के सेट से एक मजेदार घटना को याद किया. अभिनेत्री ने इस फिल्म में जॉन अब्राहम और अक्षय खन्ना के साथ काम किया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जब अक्षय खन्ना से डर गई थीं विद्या बालन

विद्या बालन ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन समिट में शामिल हुईं. जहां उन्होंने सलाम-ए-इश्क के सेट से एक मजेदार घटना को याद किया. अभिनेत्री ने इस फिल्म में जॉन अब्राहम और अक्षय खन्ना के साथ काम किया था. साथ ही फिल्म में सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा जोनास, अनिल कपूर और जूही चावला जैसे कई अन्य ए-लिस्टर्स भी फिल्म में दिखे. उन्होंने  बताया कि कैसे उन्हें जॉन अब्राहम से मदद मांगनी पड़ी. क्योंकि  अक्षय के साथ एक फिल्म को अस्वीकार करने के बाद उन्हें सेट पर अक्षय खन्ना का सामना करना पड़ा था. 

विद्या ने कहा, "मुझे अक्षय खन्ना के साथ एक फिल्म ऑफर की गई थी और किसी कारण से मैं स्क्रिप्ट से जुड़ नहीं पाई, लेकिन मैंने फोन नहीं उठाया और उन्हें यह नहीं बताया. मैंने अपने मैनेजर से निर्देशक को यह बात बताने के लिए कहा." उन्होंने आगे कहा, "और फिर मैं सलाम-ए-इश्क के सेट पर अक्षय से मिली. उन्होंने कहा, 'तुमने मुझे क्यों नहीं बताया कि तुम फिल्म नहीं करना चाहती?' मैं जॉन अब्राहम के पास गई और कहा, 'क्या तुम मुझे बचा सकते हो?' क्योंकि मैं बहुत नई थी, मैं कोई टकराव नहीं चाहती थी. 

मैं किसी को चोट नहीं पहुंचाना चाहती थी या किसी को बुरा महसूस नहीं कराना चाहती थी. या बस यह महसूस नहीं कराना चाहती थी कि मैं उनके साथ फिल्म करने से मना कर रही हूं. लेकिन निश्चित रूप से वह केवल मेरी टांग खींच रहे थे. मुझे बाद में एहसास हुआ." निखिल आडवाणी की सलाम-ए-इश्क एक रोमांटिक ड्रामा है, जो छह प्रेम कहानियों को एक साथ लाती है और फिर इसमें लोगों के बीच के उतार-चढ़ाव भरे रिश्तों को दिखाया गया है. विद्या बालन को आखिरी बार कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी के साथ ब्लॉकबस्टर भूल भुलैया 3 में देखा गया था.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Iran Israel War 2026: Donald Trump की Mojtaba Khamenei को चेतावनी पर Iran का पलटवार | Middle East