संजय से तलाक के 9 साल बाद भी करिश्मा ने क्यों नहीं की दूसरी शादी? रणधीर ने कभी दामाद को कहा था- थर्ड क्लास आदमी

करिश्मा कपूर ने 2003 में संजय कपूर से शादी की थी और उनके दो बच्चे हुए- बेटी समायरा और बेटा कियान. लंबी कानूनी लड़ाई के बाद, करिश्मा और संजय का तलाक आखिरकार 2016 में कानूनी रूप से तय हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
करिश्मा कपूर ने इस वजह से नहीं की दूसरी शादी
नई दिल्ली:

बिजनेसमैन संजय कपूर, जो कभी अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पति थे, उनका निधन 12 जून, 2025 को इंग्लैंड के विंडसर में पोलो खेलते समय हुआ. संजय कपूर की मौत का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है. मैच के दौरान उन्होंने गलती से मधुमक्खी निगल ली, जिससे उन्हें गंभीर एलर्जी हुई और कार्डियक अरेस्ट हुआ. मौके पर चिकित्सा सहायता के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. करिश्मा कपूर ने 2003 में संजय कपूर से शादी की थी और उनके दो बच्चे हुए- बेटी समायरा और बेटा कियान.

हालांकि, शादी के कुछ समय बाद उनके रिश्ते में दरार आने लगी और साल 2014 में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर दी. लंबी कानूनी लड़ाई के बाद, करिश्मा और संजय का तलाक आखिरकार 2016 में कानूनी रूप से तय हो गया था.

करिश्मा ने क्यों नहीं की दूसरी शादी 

साल 2016 में दोनों का आधिकारिक तौर पर उनका तलाक होने पर उस समय, करिश्मा अक्सर बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल के साथ अपने कथित संबंधों के लिए चर्चा में रहती थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2017 के एक इंटरव्यू में, करिश्मा के पिता, अभिनेता रणधीर कपूर ने इस बात पर बात की कि क्या उनकी बेटी की दोबारा शादी करने की योजना है. किसी भी अटकल की पुष्टि किए बिना, उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि उसकी खुशी सर्वोपरि है.

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि लोलो (करिश्मा) बहुत खुश और सेटल्ड हैं, ऐसे में मैंने कभी भी अपनी बेटी से शादी के विषय पर चर्चा नहीं की, लेकिन अगर वह ऐसा करने की योजना बनाती हैं, तो उन्हें हमेशा मेरा आशीर्वाद मिलेगा". वहीं करिश्मा कपूर के पिता ने ये भी कहा कि मां के रूप में अपनी भूमिका में संतुष्टि मिली है और उन्हें दोबारा शादी करने की जरूरत महसूस नहीं हुई.

Advertisement

'वो थर्ड क्लास आदमी है'

एक बार हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में करिश्मा कपूर के पिता रणधीर ने संजय कपूर को लेकर बड़ी बात कही थी. उन्होंने कहा था, "संजय एक थर्ड क्लास आदमी है. हमारी साख क्या है ये तो हर कोई जानता है. हम लोग कपूर्स हैं. हम लोगों को किसी के पैसों के पीछे भागने की जरूरत नहीं है. हम लोग ना केवल पैसों से सम्पन्न है, बल्कि टैलेंटेड भी है, जिससे अपनी पूरी जिंदगी आराम से काट सकते हैं.'


 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान के जबड़े से पायलट निकाल लाए Trump! | Bharat Ki Baat Batata Hoon