'आपने इतने लोगों को गोली मारी' फूलन देवी से जब एक्टर ने पूछ लिया था ऐसा सवाल, बोलीं- आपसे डर लगता है

शेखर सुमन ने 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया और बताया कि फूलन देवी के वो शब्द आज भी एक्टर को याद हैं.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फूलन देवी का शेखर सुमन ने लिया था इंटरव्यू
नई दिल्ली:

फिल्म और टेलीविजन जगत के मशहूर अभिनेता और होस्ट शेखर सुमन ने अपने लंबे करियर में राजनीति और फिल्म से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों का इंटरव्यू लिया. आईएएनएस संग बातचीत में उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कुछ दिलचस्प किस्से साझा किए. इस दौरान उन्होंने डकैत से नेता बनीं फूलन देवी के साथ हुई अपनी एक खास मुलाकात का भी जिक्र किया. शेखर सुमन ने कहा, ''मुझे कभी किसी का इंटरव्यू लेने में डर या घबराहट महसूस नहीं हुई. मैं हमेशा आत्मविश्वास के साथ लोगों से सवाल पूछता था लेकिन जब फूलन देवी इंटरव्यू के लिए मेरे सामने बैठीं, तब मैंने एक दिलचस्प बात नोटिस की. उनका कद इतना छोटा था कि कुर्सी पर बैठने के बाद उनके पैर जमीन तक नहीं पहुंच रहे थे.''

डर को लेकर फूलन देवी से पूछा था ये सवाल 

उन्होंने कहा, "यह देखकर मैंने मजाकिया अंदाज में उनसे सवाल किया कि जब आपके पैर जमीन तक नहीं पहुंचते, तो आप घोड़े पर बैठकर एक हाथ में बंदूक लेकर कैसे घूमती थीं. आप तो 'बैंडिट क्वीन' है. 'मेरे इस सवाल को सुनकर फूलन देवी कुछ देर तक मेरी तरफ देखती रहीं. इसके बाद मैं आगे बढ़ा और एक और सीधा सवाल पूछ लिया. मैंने पूछा कि आपने इतने लोगों को गोली मारी और इतनी खतरनाक जिंदगी जी, तो क्या आपको कभी किसी से डर लगता है?"

ये भी पढ़ें- Happy 1st Mother's Day: कैटरीना कैफ को पहले मदर्स डे पर विक्की कौशल और बेटे ने दिया सरप्राइज, विहान की झलक हो रही वायरल

बाल ठाकरे ने खुद मुझे फोन करके की थी तारीफ

शेखर सुमन ने कहा, ''फूलन देवी ने मेरे सवालों का जवाब बेहद मजेदार अंदाज में दिया. उन्होंने हंसते हुए कहा, 'आपसे डर लगता है, क्योंकि आप सवालों से गोली चलाते हैं.' उनका यह जवाब सुनकर मैं और वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े थे। यह पल मेरे लिए यादगार बन गया था.'' आईएएनएस से बात करते हुए शेखर सुमन ने दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे से जुड़ा एक और दिलचस्प अनुभव साझा किया. उन्होंने कहा, ''एक बार बाल ठाकरे ने खुद मुझे फोन करके मेरे शो की तारीफ की थी. मैंने इस मौके का फायदा उठाया और तुरंत उनसे इंटरव्यू के लिए पूछ लिया.'

Advertisement

एक ही कपड़े में किया था दूसरा इंटरव्यू

उन्होंने बताया, ''इंटरव्यू खत्म होने के बाद बाल ठाकरे ने कहा कि उन्हें बातचीत में बहुत मजा आया और एक और इंटरव्यू करना चाहिए। इस पर मैंने मजाक में कहा कि मेरे पास दूसरे कपड़े नहीं है. तब बाल ठाकरे ने जवाब दिया कि उसी कपड़े में दूसरा इंटरव्यू कर लेते हैं. यह पल भी मेरे जीवन की सबसे यादगार पलों में से एक है.''

ये भी पढ़ें- ऋषि कपूर-जीनत अमान की इकलौती फिल्म, हाइट की वजह से नहीं किया साथ काम, मोहम्मद रफी को मिला पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Thalapathy Vijay Tamil Nadu CM: विजय 'राज' में 'Yogi अंदाज़' में महिलाओं की सुरक्षा!