'मां ने खाया जहर, अगले दिन सौंप दी जिम्मेदारी', जब छलका था मुनव्वर फारुकी का दर्द, पिता से करते थे नफरत

स्टैंडअप कॉमेडियन और मुनव्वर फारुकी ने हाल ही में अपने बचपन के सबसे दर्दनाक पलों को याद करते हुए दिल छू लेने वाले खुलासे किए. एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी मां की मौत, परिवार की परिस्थितियों और पिता के साथ रिश्तों को लेकर खुलकर बात की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मुनव्वर फारुकी का जब छलका था दर्द

स्टैंडअप कॉमेडियन और मुनव्वर फारुकी ने हाल ही में अपने बचपन के सबसे दर्दनाक पलों को याद करते हुए दिल छू लेने वाले खुलासे किए. एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी मां की मौत, परिवार की परिस्थितियों और पिता के साथ रिश्तों को लेकर खुलकर बात की. मुनव्वर ने बताया कि उनकी मां ने 22 साल की शादी में बहुत कुछ सहा और आखिरकार जहर खाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. उस वक्त वह सिर्फ 13 साल के थे. इस घटना ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी और उन्हें अंदर से तोड़ दिया.

मां की मौत और बचपन का सबसे बड़ा सदमा

मुनव्वर फारुकी ने बताया कि उनकी मां को कभी परिवार से वह सम्मान नहीं मिला जिसकी वह हकदार थीं. उन्होंने कहा कि उनकी मां बेहद सहनशील थीं, लेकिन हर इंसान की सहनशक्ति की एक सीमा होती है. एक दिन अचानक उन्हें अस्पताल बुलाया गया, जहां जाकर पता चला कि उनकी मां ने जहर खा लिया है. परिवार ने इस सच्चाई को छुपाने की कोशिश की, लेकिन एक नर्स की मदद से उन्हें सच्चाई का पता चला. इलाज के लिए उन्हें तुरंत इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

मुनव्वर ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें अपनी मां की मौत का दुख मनाने तक का मौका नहीं मिला. अगले ही दिन उन्हें जिम्मेदारियां सौंप दी गईं और कहा गया कि वह रोएं नहीं, मजबूत बनें और परिवार को संभालें. उन्होंने कहा कि उस समय वह अंदर से टूट चुके थे, लेकिन बाहर से सामान्य होने का दिखावा करते रहे.

पिता से नफरत से माफी तक का सफर

अपनी जिंदगी के इस कठिन दौर के बाद मुनव्वर फारुकी के दिल में अपने पिता के लिए गुस्सा भर गया था. वह उन्हें अपनी मां की हालत का जिम्मेदार मानते थे. लेकिन वक्त के साथ उनकी सोच बदली. मां की मौत के दो साल बाद उनके पिता को पैरालिटिक अटैक आया, जिससे उनका 80% शरीर लकवाग्रस्त हो गया और वह 11 साल तक इसी हालत में रहे.

Advertisement

मुनव्वर ने बताया कि जब उन्होंने अपने पिता की हालत देखी, तो उनके अंदर का गुस्सा धीरे-धीरे खत्म होने लगा. उन्होंने महसूस किया कि उनके पिता भी अपनी गलतियों की सजा भुगत रहे हैं. इसी एहसास ने उन्हें माफ करना सिखाया. उन्होंने कहा कि जब किसी इंसान के पास आपके अलावा कोई नहीं होता, तो उससे नफरत करना मुश्किल हो जाता है.

यह भी पढ़ें: डांस के लिए ट्रोल होने वालीं दीपिका सिंह ने चौंकाया, आंखों पर पट्टी बांधकर किया 'डोला रे डोला', फैंस बोले- इस बार ऐश्वर्या-माधुरी फेल

Advertisement

आज मुनव्वर फारुकी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और अपने अतीत के दर्द को पीछे छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने 2024 में मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला से शादी की और अपनी नई जिंदगी शुरू की.

Featured Video Of The Day
ईरान ने होर्मुज में पलट दिया गेम! जमकर करेगा कमाई, देखते रह जाएंगे ट्रंप