जब दोस्ती पड़ी किशोर कुमार को भारी, सुपरस्टार दोस्त के लिए फ्री में गाए थे 4 गाने, फिर एक्टर ने ऐसे चुकाया था एहसान

इस सुपरस्टार दोस्त की फिल्म में किशोर कुमार ने 4 गाने गाए और चारों ही हिट हुए. इन गानों के लिए किशोर कुमार ने कोई पैसे नहीं लिए थे. लेकिन बाद में उस दोस्त ने किशोर कुमार की फिल्म में फ्री कैमियो कर कर्ज उतार दिया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
किशोर कुमार और राजेश खन्ना की थी पक्की दोस्ती

किशोर कुमार के गाने आज भी दिल में रोमांस पैदा कर देते हैं और मन को एक अलग सा ही सुकून देते हैं. उनके मेलॉडियस गाने सुनने वालों को एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं. अपने करियर में उन्होंने कुल 2,678 हिंदी गाने गाए थे. किशोर कुमार को लेकर एक बात जो काफी प्रचलित थी वह ये कि वह बिना पेमेंट के गाने नहीं गाते थे. लेकिन एक फिल्म के लिए उन्होंने चार गाने बिल्कुल फ्री गाए. उनके इस कारनामे की वजह था उनका एक जिगरी दोस्त. इस दोस्त की फिल्म में किशोर कुमार ने 4 गाने गाए और चारों ही हिट हुए. इन गानों के लिए किशोर कुमार ने कोई पैसे नहीं लिए थे. आइए जानते हैं कि वो कौन सी फिल्म थी और किशोर कुमार का वो जिगरी कौन था, जिनके लिए वह बिना पैसे के गाने को तैयार हो गए.

कौन सी थी वो फिल्म

हम बात कर रहे हैं फिल्म अलग-अलग की, जो 27 सितंबर 1985 में रिलीज हुई थी. 41 साल पहले आई इस फिल्म में राजेश खन्ना लीड रोल में. उनके साथ टीना मुनीम और शशि कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा थे. फिल्म अलग-अलग के लिए किशोर कुमार ने चार गाने गए थे. फिल्म का गाना, ‘कुछ हमको तुमसे', ‘कागज कलम दावत', ‘कभी बेकशी ने मेरा' और ‘दिल में आग लगाए' किशोर कुमार ने गाया था. चारों ही गाने काफी पसंद किए गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक इन गानों के लिए किशोर कुमार ने फीस नहीं ली थी. राजेश खन्ना के लिए किशोर कुमार ने ऐसा किया था, जो उनके बेहद करीबी दोस्त थे.

राजेश खन्ना ने ऐसे उतारा अहसान

अपने जिगरी दोस्त राजेश खन्ना के लिए किशोर कुमार ने जो दरियादिली दिखाई उसे राजेश खन्ना ने भी निभाया. राजेश खन्ना ने किशोर कुमार की आखिरी निर्देशित फिल्म 'ममता की छांव में' में फ्री में कैमियो किया था. इस फिल्म में अपने रोल के राजेश खन्ना ने फीस नहीं ली थी. इस तरह दो दोस्तों ने एक दूसरे की फिल्मों के लिए वो किया जो उन्होंने पहले नहीं किया था. 

Featured Video Of The Day
Iran War और Israel के दबाव की वजह से US Intelligence Official Joe Kent Resigned? Donald Trump हैरान