राग ऑन टूर है क्या? शंकर, एहसान, लॉय के साथ अब किन लोकेशन पर होंगे म्यूजिकल कॉन्सर्ट?

मुंबई में शंकर, एहसान, लॉय का एक शानदार कॉन्सर्ट हुआ. फैन्स की एक्साइटमेंट ने साफ जाहिर किया ये शाम कितनी शानदार रही. चलिए आपको बताते हैं कि राग ऑन टूर है क्या और आगे क्या क्या होने वाला है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
NDTV Good Times का राग ऑन टूर
Social Media
नई दिल्ली:

NDTVGoodTimes म्यूजिकल स्टार्स शंकर, एहसान और लॉय के साथ राग ऑन टूर की शुरुआत कर रहा है. इसकी पहली झलक मुंबई में पहले कॉन्सर्ट के साथ दिखाई गई. मुंबई में इस कॉन्सर्ट में फैन्स का हुजूम उमड़ा और उनकी एक्साइटमेंट देखने वाली चीज थी. इस बारे में राहुल शॉ ने गुड टाइम्स की लॉन्चिंग को याद किया और वो वादा भी याद किया जो उन्होंने फैन्स के साथ किया था. इसके अलावा उन्होंने बताया कि किस तरह आगे आने वाले समय में शंकर, एहसान और लॉय के साथ देश के अलग अलग कोने में ये कॉन्सर्ट और म्यूजिकल नाइट्स होने वाली हैं.

राहुल शॉ ने कहा, राग ऑन टूर हमारी एक और कोशिश है कि हम फैन्स को एक अलग एक्सपीरियंस दें. जब एनडीटीवी गुड टाइम्स लॉन्च हुआ था तो हमने वादा किया था कि हम भारत की जनता को आवाम को नए नए तरह के एक्सपीरियंस देंगे जो आज तक उन्होंने महसूस नहीं किया. ये हमारी वही कोशिश है. उन्होंने कहा, ये एक दूसरी कैटेगरी का म्यूजिक है. शंकर, एहसान, लॉय भारत के बहुत बड़े म्यूजीशियन हैं जो दशकों से चलते हुए आ रहे हैं. ये हमारे साथ इनका पहला टूर है. हमने मुंबई से शुरुआत की और इसके बाद हम हिंदुस्तान के कई कोनों में जाएंगे.

शंकर के बेटे भी साथ

मुंबई के कॉन्सर्ट में शंकर महादेवन के बेटे शिवम महादेवन और सिद्धार्थ महादेवन भी मौजूद रहे. इन्होंने भी परफॉर्म किया. ये शाम कुल मिलाकर केवल और केवल म्यूजिक लवर्स और म्यूजिक के नाम रही. कुछ इसी तरह एनडीटीवी गुडटाइम्स के दिल्ली में ए आर रहमान के साथ हुए कॉन्सर्ट में भी देखने को मिला था. फैन्स की लंबी लाइनें थीं और हर किसी के मन में बस एक चाहत अपने फेवरेट स्टार को लाइव परफॉर्म करते हुए देखना.

Featured Video Of The Day
Iran Vs America Israel War: युद्ध मे अमेरिका को भारी नुकसान! | Sucherita Kukreti | Mic On Hai