वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे 28 एक्टर, लेकिन गायब हैं वेलकम के उदय-मजनू और बल्लू

मुस्ताक खान अपनी फिल्म 'हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं' को प्रमोट करने NDTV के दफ्तर पहुंचे थे. यहां जब हमने उनसे वेलकम टू द जंगल को लेकर सवाल किया तो उन्होंने दिल खोलकर ऐसा जवाब दिया जिसने उनके फैन्स को तो निराश ही कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
वेलकम टू द जंगल में मिसिंग है पॉपुलर बल्लू
Social Media
नई दिल्ली:

'वेलकम टू द जंगल' को लेकर आप अगर बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं और वेलकम और वेलकम बैक जैसी उम्मीदें कर रहे हैं तो जरा दिल थाम लीजिए. हो सकता है कि थियेटर में जो हो वो आपकी उम्मीदों से परे हो. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हमने ओरिजनल वेलकम के एक बड़े ही पॉपुलर किरदार बल्लू यानी कि मुस्ताक खान से बातचीत की और इस बातचीत के बाद हमारे हौसले थोड़े से पस्त हो गए. क्योंकि उन्होंने जो जानकारी दी उससे इशारा मिलता है कि वेलकम टू द जंगल की आत्मा पूरी तरह बदल चुकी है.

'वेलकम टू द जंगल' में बदल गई पूरी टीम

अक्षय कुमार के लीड रोल वाली और अहमद खान के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में करीब 28 एक्टर्स हैं. इनमें जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, संजय दत्त, कीकू शारदा, कृष्णा श्रॉफ समेत तमाम सितारे शामिल हैं. लेकिन वो पुरानी टीम गायब है जो वेलकम की पहचान थी और जिनके मीम आज तक सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. हम बात कर रहे हैं उदय और मजनू भाई की. जी हां अनिल कपूर और नाना पाटेकर, इनके अलावा फिल्म में बल्लू यानी मुस्ताक खान भी नहीं हैं. NDTV से खास बातचीत के दौरान मुस्ताक ने इस बारे में बात की.

जब हमने पूछा कि वो वेलकम टू द जंगल में किस किरदार में नजर आने वाले हैं तो उन्होंने जो जानकारी दी उससे उनके फैन्स का दिल टूट सकता है. उन्होंने बताया कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि ये फिल्म वेलकम-3 नहीं बल्कि वेलकम टू द जंगल है. मुस्ताक ने बताया कि इस बार डायरेक्टर बदल चुके हैं, हमारी टीम अनिल कपूर, नारा पाटेकर, आदि ईरानी, अनीस बज्मी नहीं हैं. इस बार नई फिल्म के लिए उनसे संपर्क नहीं किया गया. कुल मिलाकर मुस्ताक की बात का निचोड़ यही था कि यह फिल्म कुछ अलग होने वाली है. 

यह भी पढ़ें: मुन्नाभाई एमबीबीएस की एक्ट्रेस की आपबीती, 'किसिंग सीन में बार-बार रीटेक करवाता रहा हीरो, काम के बाद भी करता मैसेज'

Featured Video Of The Day
केरल पहुंचा मानसून, दिल्ली में भी राहत, मौसम वैज्ञानिक ने क्या-क्या कहा?
Topics mentioned in this article