विनोद खन्ना की बैरिस्टर पत्नी की 8 रेयर तस्वीरें, पार्टी में हुई मुलाकात, 5वीं फोटो देख कहेंगे ये तो हीरोइन है

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना ने दो शादी की थीं. उनकी दूसरी पत्नी बैरिस्टर हैं. उनकी पुरानी फोटो देख लेंगे तो कहेंगे ये तो एक्ट्रेस हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
विनोद खन्ना की वाइफ की 10 तस्वीरें
नई दिल्ली:

1960-70 के दशक में बॉलीवुड पर एक अभिनेता का पूरा राज था. अपने लुक्स और शानदार एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों को दीवाना बना लिया. ये कोई और नहीं, बल्कि विनोद खन्ना थे. विनोद खन्ना अब इस दुनिया में नहीं रहे. 2017 में उनका निधन हो गया था, लेकिन आज भी लोग उन्हें बेहद याद करते हैं और उनकी पुरानी फिल्में बार-बार देखते हैं. बॉलीवुड के दिग्गज विनोद खन्ना अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहे. उन्होंने दो शादियां कीं. पहली शादी गीतांजलि खन्ना से हुई, जो ज्यादा दिनों तक नहीं चली. बाद में उन्होंने कविता खन्ना से दूसरी शादी की. कविता एक बैरिस्टर हैं और बेहद पढ़ी-लिखी हैं. उनकी पुरानी तस्वीरें देखकर कोई भी कहेगा कि वे किसी फिल्म अभिनेत्री से कम नहीं लगतीं. 

विनोद खन्ना की दूसरी पत्नी कविता खन्ना बैरिस्टर थीं और बेहद हाईली एजुकेटेड हैं.

विनोद खन्ना और कविता की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी. खास बात ये है कि ये पार्टी विनोद खन्ना ने ही अपने घर रखी थी.

पार्टी में विनोद खन्ना और कविता की मुलाकात हुई और दोनों दोस्त बन गए. ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई दोनों को पता नहीं चला. उसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया.

विनोद खन्ना और कविता की दो बेटियां श्रद्धा खन्ना और साक्षी खन्ना हैं. दोनों ही बेटियां बॉलीवुड से दूर हैं.

कविता खन्ना राजनीति में भी एक्टिव हैं. वो विनोद खन्ना के आखिरी समय में उनके साथ ही थीं.

कविता इस फोटो में इतनी सुंदर लग रही हैं कि उनसे नजर ही नहीं हट रही है. वो बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस को भी टक्कर दे रही हैं.

Advertisement

कविता खन्ना और विनोद खन्ना की जोड़ी परफेक्ट थी. दोनों जब भी साथ में कहीं जाते थे तो बहुत ही प्यारे लगते थे. हर कोई दोनों की जोड़ी की तारीफ करते थे.

विनोद खन्ना से शादी के बाद कविता ने ज्यादातर समय मुंबई और पंजाब दोनों जगह बिताया. उनका परिवार बॉलीवुड और राजनीति दोनों से गहराई से जुड़ा रहा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Asansol Violence | Bhojshala Verdict | Bengal में हिंसा, अब होगा एक्शन!
Topics mentioned in this article