Vijay-Trisha Video: अफेयर की आरोपों के बीच तलपति विजय के साथ वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची तृषा कृष्णन, वीडियो देख फैंस बोले- ऑफिशियल?

vijay trisha Krishnan Video: विजय और तृषा कृष्णन करीबी दोस्त हैं, जिसके कारण अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर की खबरें आती रहती हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
विजय-तृषा कृष्णन वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे साथ
नई दिल्ली:

एक्टर और राजनेता विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन हाल ही में चेन्नई में रखी गई प्रोड्यूसर कलपति एस सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में साथ में पहुंचे. यह विजय की वाइफ संगीता सोरनलिंगम के तलाक की अर्जी कोर्ट में दाखिल करने के बाद पहला पब्लिक अपीयरेंस था. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि दिसंबर 2025 में सुपरस्टार की वाइफ ने तलाक की अर्जी दे दी थी, जो हाल ही में चर्चा का विषय बन गया. वहीं विजय के बेटे ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है, जिसके चलते वह इन दिनों सुर्खियों में हैं. 

विजय-तृषा वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे साथ

विजय तलपति और तृषा कृष्णन का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचकर न्यूली मैरिड कपल के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. उनके अलावा रिसेप्शन में तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स भी पहुंचे. लेकिन विजय और तृषा की साथ में एंट्री ने लोगों का ध्यान खींच लिया, जिसके चलते सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. वहीं लोगों ने वीडियो पर रिएक्शन दिया कि क्या दोनों ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया है. 

ये भी पढ़ें- विजय की टूटेगी 27 साल की शादी? एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप, जानें एक्टर का कितना है नेटवर्थ

Advertisement

विजय की पत्नी ने फाइल किया था तलाक

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में पिछले दिनों तलाक की याचिका दायर की थी. संगीता ने अपनी याचिका में आरोप लगाए हैं कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। जब अप्रैल 2021 में इस संबंध के बारे में पता चला, तब विजय ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह इस रिलेशनशिप को खत्म कर देंगे. लेकिन, यह रिश्ता जारी रहा, जिसके चलते उन्हें गंभीर मानसिक तनाव से गुजरना पड़ा. 

विजय को बेटे ने किया अनफॉलो

विजय और संगीता की शादी 25 अगस्त 1999 को हुई थी. विजय क्रिश्चियन और संगीता हिंदू हैं. कपल ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी, जिसके बाद चेन्नई में एक शानदार रिसेप्शन भी रखा था. शादी के बाद विजय और संगीता ने 2000 में अपने पहले बच्चे, जेसन संजय का स्वागत किया और 2005 में बेटी दिव्या साशा ने जन्म लिया. शादी के 27 साल बाद संगीता ने तलाक के लिए अर्जी दी. जबकि पिछले दो साल से दोनों अलग रह रहे हैं. वहीं एक्टर के बेटे जेसन ने कथित तौर पर पिता को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है, जिसकी चर्चा पिछले दिनों खूब रही. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- कौन हैं तलपति विजय की पत्नी संगीता? फैन से बनी लाइफ पार्टनर, 26 साल बाद लगाया चीटिंग का आरोप

Featured Video Of The Day
Bengal Elections: चुनाव से पहले बंगाल में रामनवमी, सड़कों पर निकाले जा रहे जुलूस | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article