हनीमून के लिए थाइलैंड पहुंचे रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, प्रकृति की खूबसूरती के बीच हुए रोमांटिक, Photo वायरल

थाइलैंड में विजय और रश्मिका एक प्राइवेट Airbnb विला में रुके थे. यह एक बहुत बड़ी प्रॉपर्टी थी, जहां से समुद्र तट का नजारा दिखता था. उन्होंने किसी पारंपरिक लक्जरी रिसॉर्ट के बजाय ज्यादा निजी और व्यक्तिगत अनुभव को चुना.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हनीमून के लिए थाइलैंड पहुंचे रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
नई दिल्ली:

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हाल ही में ग्रैंड वेडिंग की. अब दोनों थाईलैंड के कोह समुई में रोमांटिक हनीमून पर हैं. जहां से तस्वीरें वायरल हो रही हैं. लेटेस्ट तस्वीरों में कपल एक-दूसरे पर प्यार लुटाता नजर आया. एक तस्वीर में दोनों सीढ़ी पर खड़ें हैं और एक दूसरे को हग करते दिख रहे हैं. कैज़ुअल कपड़ों में दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं और एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं. बैकग्राउंड में प्रकृति की खूबसूरती और घने पेड़ दिखाई दे रहे हैं.

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने बताया, "विजय और रश्मिका एक प्राइवेट Airbnb विला में रुके थे. यह एक बहुत बड़ी प्रॉपर्टी थी, जहां से समुद्र तट का नजारा दिखता था. उन्होंने किसी पारंपरिक लक्जरी रिसॉर्ट के बजाय ज्यादा निजी और व्यक्तिगत अनुभव को चुना. अपनी शादी के जश्न की तरह ही उनका वेकेशन भी उनकी पसंद की अनुसार था. उन्होंने ऐसी जगह चुनी जो उन्हें एकदम असली और अपनी लगी."

विजय-रश्मिका की शादी के बारे में

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 26 फरवरी को उदयपुर में हुई थी. उदयपुर में शादी के कुछ दिनों बाद, इस कपल ने 4 मार्च को हैदराबाद में अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन रखा. शादी के बाद कपल ने भारत के कई शहरों में मिठाइयां बंटवाने का इंतजाम किया. X पर शेयर किए गए एक नोट में कपल ने लिखा, "इस देश के प्यारे लोगों के लिए. आप हमेशा हमारी जिंदगी के सफर और हमारे प्यार का हिस्सा रहे हैं. आप सभी के साथ अपनी शादी का जश्न मनाना हमारे लिए सचमुच बहुत खुशी की बात होगी.  

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, "इसलिए 1 मार्च को हम पूरे देश में प्यार और मिठाइयों से भरे ट्रक भेज रहे हैं, ताकि हमारी ज़िंदगी के इस बड़े पल को आप सभी के साथ बांट सकें. हम पूरे देश के कई मंदिरों में 'अन्नदान' भी करेंगे. आप सभी का आशीर्वाद चाहते हैं.  प्यार के साथ, विजय और रश्मिका."
 

Featured Video Of The Day
Iran US Ceasefire | 'ईरान ने अपना...' Strait Of Hormuz पर Trump का बड़ा बयान | US Iran War