रश्मिका मंदाना ने जैसे ही कनफर्म की शादी, वायरल होने लगा VIROSH, आखिर ये है क्या और बना कैसे?

सेलेब्रिटी कपल्स के नामों को मिलाकर बनाए गए निकनेम का ट्रेंड खूब पॉपुलर है. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की खबरों के बीच फैंस ने ‘वीरोश’ नाम चर्चा में आया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी 26 फरवरी को हो रही है.
Social Media
नई दिल्ली:

आजकल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सिर्फ फिल्में और गाने ही नहीं, बल्कि सितारों की जोड़ी भी ट्रेंड सेट कर रही है. खासकर उनके नामों को जोड़कर बनाए गए छोटे और क्यूट निकनेम सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं. इस ट्रेंड को अंग्रेजी में पोर्टमैंटो कहा जाता है. यानी दो नामों को मिलाकर एक नया नाम बनाना. फैंस अपने फेवरेट कपल को ऐसे नाम देकर उनकी जोड़ी को और भी खास बना देते हैं. यही वजह है कि आजकल हर चर्चित जोड़ी का एक यूनिक शॉर्ट नाम होता है. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरों के बीच उनकी जोड़ी का नाम विरोश काफी चर्चा में है. इससे पहले भी देश विदेश के कई सेलिब्रेटीज को ऐसे क्यूट और ट्रेंडिंग नेम से नवाजा जा चुका है.

‘वीरोश' की शादी की चर्चा

इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना. लंबे समय से दोनों के रिश्ते की खबरें सामने आती रही हैं. अब उनकी शादी की खबरों ने फैंस के एक्साइटमेंट को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है. सोशल मीडिया पर फैंस ने इस जोड़ी को प्यार से नाम दिया है ‘ViRosh'. ये नाम विजय के ‘Vi' और रश्मिका के ‘Rosh' को मिलाकर बना है. जैसे ही उनकी शादी की खबरें तेज हुईं #ViRosh ट्रेंड करने लगा. फैंस इस नाम के साथ पोस्ट, रील्स और फैन आर्ट शेयर कर रहे हैं. ये दिखाता है कि आजकल स्टार्स के यूनिक नाम भी उनके अपने नामों की तरह ही सुर्खियां बटोरते हैं.  

ये हैं बाकी फेमस कपल निकनेम

सिर्फ वीरोश ही नहीं कई और सेलेब्रिटी कपल्स के नाम भी खूब पॉपुलर रहे हैं. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को फैंस ‘Raalia' कहते हैं. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हैं ‘DeepVeer', तो सैफ अली खान और करीना कपूर बने ‘Saifeena'. हॉलीवुड में भी ये ट्रेंड पुराना है. बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज हैं ‘Bennifer'. ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली थे ‘Brangelina'. और टॉम क्रूज और केटी होम्स को कहा गया ‘TomKat'. जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज की जोड़ी थी ‘Jelena', जबकि किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट बने ‘Kimye'. विरोश की बात करें तो ये कुछ कुछ विराट अनुष्का के नाम विरुष्का से मिलता है. 

Featured Video Of The Day
CM Yogi Singapore Visit: सिंगापुर की धरती से योगी ने दिया UP में मेगा निवेश का संदेश | NDTV India