वत्सल सेठ और इशिता दत्ता के बेटे की पहली तस्वीर वायरल, आपने देखी ?

इशिता और वत्सल की मुलाकात 'रिश्तों का सौदागर - बाजीगर' के सेट पर हुई थी. इस शो के दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती प्यार में बदल गई. 28 नवंबर, 2017 को  दोनों ने शादी की.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
वत्सल सेठ ने इंस्टाग्राम पर शेयर की ये फोटो
नई दिल्ली:

एक्टर कपल इशिता दत्ता और वत्सल सेठ 19 जुलाई को पेरेंट्स बने. इशिता ने बेटे को जन्म दिया और टार्जन एक्टर वत्सल ने बेटे के जन्म के जन्म के एक दिन बाद अपनी लेटेस्ट फैमिली फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की. इस तस्वीर को शेयर करते हुए वत्सल ने लिखा, Us...वत्सल की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आई हुई है. इनके अलावा उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले भी बच्चे की पहली झलक देखखर खासे एक्साइटेड हैं. जेनिफर विंगेट ने लिखा, बधाई हो. शबीर आहलूवालिया ने लिखा, बधाई हो और दिल वाला आइकन बनाया. दृष्टि धामी ने भी दिल वाले आइकन बनाए. वत्सल और इशिता को बधाई देने वालों में शहीर शेख, प्रिया बापट, तनवी ठक्कर, बॉबी देओल, रिद्धिमा पंडित समेत तमाम सेलेब्स शामिल हैं.

बच्चे के साथ पोज करते हुए इशिता और वत्सल दोनों ही बेहद प्यारे लग रहे हैं. इशिता के पूरे प्रेग्नेंसी पीरियड में वत्सल उनके साथ रहे हैं और खास खयाल रखा है. उस दौरान उन्हें अक्सर ही साथ घूमते देखा जाता रहा है. वत्सल ने इस बात का खास खयाल रखा कि इशिता कभी भी अकेली ना पड़ें. 

कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी ?

इशिता और वत्सल की मुलाकात 'रिश्तों का सौदागर - बाजीगर' के सेट पर हुई थी. इस शो के दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती प्यार में बदल गई. 28 नवंबर, 2017 को  दोनों ने शादी की और मार्च 2023 में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. फाइनली दोनों का इंतजार खत्म हो चुका है और उनके बेटा अब उनकी गोद में है. तीनों को इस तरह साथ देखकर फैन्स भी खूब प्यार दे रहे हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
WAR BREAKING | Strait Of Hormuz के पास जहाज पर बड़ा हमला | Israel Iran War | US War | BREAKING NEWS