Vaazha 2 Collection: चार यार चारों बेकार, लेकिन धुरंधर 2 के तूफान में भी बॉक्स ऑफिस पर कर दिया मेकर्स का बेड़ापार, पहले दिन 10 करोड़ पार

Vaazha 2 Box Office Collection: चार लड़कों की कहानी का पहला पार्ट 2024 में आया था. जिसने 4 करोड़ के बजट में 38 करोड़ का कलेक्शन किया था. अब इसका वाज्हा 2 आ गई है और आते ही धूम मचा दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Vaazha 2 Box Office Collection: वाज्हा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
नई दिल्ली:

Vaazha 2 Box Office Collection: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की नई फिल्म वाज्हा 2 (Vaazha 2) ने रिलीज के पहले दिन ही जबरदस्त कमाई कर सभी को चौंका दिया है. फिल्म ने दुनियाभर में कुल 10.5 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म की डिटेल्ड कलेक्शन रिपोर्ट के अनुसार, केरल में फिल्म ने सबसे ज्यादा 5.20 करोड़ रुपये की कमाई की. जबकि बाकी भारत में 55 लाख रुपये और विदेशी बाजार (ओवरसीज) में 4.76 करोड़ रुपये की शानदार कमाई दर्ज की गई. कुल मिलाकर दुनिया भर में 10.51 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन रहा. इस बात की जानी फिल्म बॉक्स ऑफिस के जानकार ए.बी. जॉर्ज ने एक्स पर दी है.

वाज्हा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वाज्हा 2 पहली फिल्म वाज्हा का सीक्वल है, जो मलयालम सिनेमा में अपनी अनोखी कहानी और युवा कलाकारों के प्रदर्शन के लिए चर्चित रही थी. वाज्हा साल 2024 में रिलीज हुई थी और इसने चार करोड़ के बजट में 38 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब नई फिल्म में भी उसी सीरीज की कहानी को आगे बढ़ाया गया है, फिल्म की कहानी, डायरेक्शन और परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया है, जिसका नतीजा पहले दिन की कमाई में साफ दिख रहा है.

दूसरे दिन कर सकती है बम्पर कमाई

ट्रेड सूत्रों के मुताबिक, अगर फिल्म की वर्ड ऑफ माउथ अच्छी रही तो दूसरे दिन कलेक्शन में और इजाफा हो सकता है. पहले दो दिनों में ही फिल्म 25 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के करीब पहुंचने की उम्मीद है. यह मलयालम सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी. जब धुरंधर 2 का शोर बॉक्स ऑफिस पर हल्ला काट रहा है. ऐसे में इस फिल्म की दमदार दस्तक ने दिखा दिया है कि शोर-शराब या बिग बजट मायने नहीं रखता है. कुल मिलाकर, वाज्हा 2 ने मलयालम सिनेमा में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. डेब्यूटेंट डायरेक्टर और टीम के लिए यह शुरुआत बेहद शानदार रही है. 

वाज्हा 2 क्यों है खास

वाज्हा 2 के डायरेक्टर सविन एस.ए. हैं, जो इस फिल्म के साथ अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं. स्क्रिप्ट और कहानी विपिन दास ने लिखी है, जो पहली फिल्म वाज़्हा के भी राइटर और प्रोड्यूसर थे. ट्रेड अनुमानों के अनुसार यह लगभग 10 करोड़ के बजट की फिल्म हो सकती है. पहली फिल्म के लगभग 4 करोड़ रुपये के बजट की तुलना में ज्यादा है. लेकिन इसमें बड़े स्टार्स की जगह नए चेहरों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर फोकस है.

Advertisement

वाज्हा 2 स्टारकास्ट

फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट में हाशिर, अलन बिन सिराज, अजिन जॉय और विनायक हैं. सपोर्टिंग रोल में अल्फोंस पुत्रेन, विजय बाबू, सुधीर, अमित मोहन राजेश्वरी, अजू वर्गीज, अमीन हैं. यह फिल्म युवा दोस्तों की कहानी को आगे बढ़ाती है और कॉमेडी-ड्रामा जॉनर में है. फिल्म 2 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई थी और पहले दिन ही शानदार ओपनिंग के साथ चर्चा में आई है. अंकित मेनन ने म्यूजिक कंपोज किया है.

Featured Video Of The Day
Israel Iran War BREAKING: Iran ने मार गिराया US का F35, F15E और Rescue Helicopters, बड़ा दावा!