ऊंचाई के पोस्टर में दमदार रोल में दिखीं सारिका, 47 साल बाद राजश्री में की वापसी 

अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी स्टारर फ़िल्म ऊंचाई पोस्टर रिलीज हो गया है. पोस्टर में फीमेल लीड स्टार के रूप में एक्ट्रेस सारिका दिख रही हैं. अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी भी पोस्टर में नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
ऊंचाई के पोस्टर में दमदार रोल में दिखीं सारिका
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी स्टारर फ़िल्म ऊंचाई पोस्टर रिलीज हो गया है. पोस्टर में फीमेल लीड स्टार के रूप में एक्ट्रेस सारिका दिख रही हैं. अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी भी पोस्टर में नजर आ रहे हैं. ऊंचाई के प्रत्येक चरित्र पोस्टर को कलाकारों के खास मित्रों द्वारा लॉन्च किया जा रहा है जो राजश्री की ओर से एक बड़ी पहल है. सारिका का पोस्टर एक्ट्रेस किरण खेर ने पेश किया है. किरण खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सारिका के कैरैक्टर पोस्टर को शेयर करते हुए उन्हें ढेर सारे बधाइयां दी हैं. 

ऊंचाई सारिका का राजश्री के साथ दूसरी फिल्म है. उन्होंने 1975 में हिट फिल्म "गीत गाता चल" में प्रोडक्शन हाउस के साथ काम किया था. यूं कहे कि 47 सालों बाद ऊंचाई उनकी घर वापसी हैं. इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा है कि ऊंचाई में सारिका का प्रदर्शन दमदार है और यह उनके लिए एक बहुत ही मजबूत वापसी हो सकती हैं.

 उनके पोस्टर लुक की बात करें तो दो स्टिल फ्रेम हैं, जहां एक ओर वह अपने बैकपैक के साथ ट्रेक ट्रेल पर है. दूसरी ओर, हम उन्हें बर्फीले पहाड़ों के बीच देखते हैं, जहां उन्होंने सिर को दुपट्टे से ढका हुआ है और उनकी सुंदर, भूरी आंखें मानों एक आध्यात्मिक दुनिया की तलाश में है. 

इस पोस्टर की टैगलाइन पर एक अलग रूप है,  इसमें लिखा है- रिडेम्पशन ही उनकी एकमात्र प्रेरणा हैं. जहां ये पता चल रहा हैं कि अब तक जहां दोस्ती एकमात्र प्रेरणा थी वही ऊंचाई एक छुटकारे की भी कहानी हैं.

राजश्री ने अपने 75 साल पूरे कर लिए हैं और ऊंचाई प्रोडक्शन हाउस की 60 वीं फिल्म है.  आर बड़जात्या द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, सारिका, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं. डैनी डेन्जोंगपा और नफीसा अली सोढ़ी भी इसमें नजर आएंगे. 11.11.22  को यह फिल्म रिलीज होगी.

Advertisement

अमिताभ बच्‍चन का 80वां जन्‍मदिन, प्रशंसकों का मुस्‍कान के साथ किया अभिवादन

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War:Donald Trump ने किया तबाही का एलान |Bharat Ki Baat Batata Hoon |Hormuz