विवेक ओबेरॉय का यूएई में ईरानी हमलों पर छलका दर्द, जानें मुश्किल समय में किस चीज को बताया सबसे बड़ा 'हथियार'

US Israel Attack Iran News : विवेक ओबेरॉय ने लिखा: 'यूएई में मेरे विस्तारित परिवार के लिए, मुझे पता है कि अभी खबरें दिल दुखा देने वाली आ रही है, लेकिन याद रखें कि इस भूमि की नींव शांति, सहिष्णुता और भाईचारे की अद्भुत भावना पर टिकी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
US Israel Attack Iran News : विवेक ओबेरॉय का यूएई में ईरानी हमलों पर छलका दर्द
नई दिल्ली:

US Israel Attack Iran News : यूएस-इजरायल के ईरान पर अटैक के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है. दुनियाभर की निगाहें इस पर टिकी हुई है. लोग डर और तनाव में जी रहे हैं कि आखिर आगे क्या होने वाला है. कई सेलेब्स और उनके परिवार यहां फंसे हुए हैं. ऐसे में सभी जल्द यहां शांति बहाल होने के लिए दुआएं कर रहे हैं और प्रभावित परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त कर रहे हैं. 

वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता जताते हुए बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने लिखा, 'यूएई में मेरे विस्तारित परिवार के लिए, मुझे पता है कि अभी खबरें दिल दुखा देने वाली आ रही है, लेकिन याद रखें कि इस भूमि की नींव शांति, सहिष्णुता और भाईचारे की अद्भुत भावना पर टिकी है. 200 से अधिक विभिन्न राष्ट्रों से आने के बावजूद, हम एक अद्भुत समुदाय का हिस्सा हैं जो एक-दूसरे की देखभाल एक बड़े परिवार की तरह करता है. मैं यूएई सरकार और यूएई के समर्पित सशस्त्र बलों के असाधारण नेतृत्व को सलाम करता हूं. उनका निडर भाव और अथक रक्षा हर निवासी को सुरक्षित रखती है, और यूएई की नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस ऐंड डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी द्वारा जारी समयबद्ध अलर्ट हमारी तैयारी का सबसे बड़ा हथियार हैं. हमारे राष्ट्रों के बीच का बंधन बेजोड़ है, और यहां हर आत्मा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. सुरक्षित रहें, सलाह के अनुसार घर में रहें और शांत रहें.  

वहीं, पंजाबी सिंगर एमी विर्क ने भी पोस्ट कर बताया कि वह बहुत परेशान हैं क्योंकि उनकी पत्नी और 6 साल की बेटी फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात में फंसी हुई हैं और वापस भारत नहीं आ पा रही हैं. दुबई में रह रहीं अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने भी अपना दर्द बयां किया, उन्होंने बताया, कुछ भी हो, मन में चिंता और डर बना रहता है, क्योंकि आगे क्या होगा, यह पता नहीं चलता. देर रात होने के बावजूद दिमाग अशांत है. सो भी नहीं पा रही हैं, पूरा दिमाग हाई अलर्ट पर है. इतनी देर हो गई है, लेकिन जाग रही हैं.

बता दें कि इस मामले पर देश की प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की है.  प्रधानमंत्री ने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में हुई मौत पर अपनी संवेदना  व्यक्त करते हुए दु:ख जताया. उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भारत यूएई के साथ एकजुटता से खड़ा है.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Iran War: Mojtaba Khamenei नहीं तो किससे हो रही Secret Deal, Trump के Top Leader वाले बयान से खलबली