कभी अपने पैरों पर चल नहीं पाएंगे UK07 Rider! शेयर किया अस्पताल का लेटेस्ट वीडियो, बोले जिंदगी में फिर कभी शायद कभी...

अनुराग डोभाल पिछले काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी हेल्थ को लेकर दोस्त छोटा दलाल लगातार अपडेट दे रहे हैं हाल में उन्होंने यूट्यूबर के साथ एक स्पेशल वीडियो शेयर किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अनुराग डोभाल की हालत अब कैसी है?
Social Media
नई दिल्ली:

यूट्यूब पर UK07 राइडर के नाम से मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल खूब सुर्खियों में रहे हैं. पहले उन्होंने 2 घंटे से ज्यादा लंबा एक व्लॉग बनाकर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कई सनसनी आरोप लगाए. अनुराग के मुताबिक उनके घरवालों ने कभी उनका साथ नहीं दिया. वे उनकी शादी से भी इतने नाराज थे कि उसमें शामिल तक नहीं हुए थे. अनुराग ने बताया कि उनकी शादी में घर से कोई शामिल नहीं हुआ था. उन्होंने अकेले ही पूरी जिम्मेदारी सम्भाली थी. इसी तरह की तमाम बातों के बाद अनुराग ने एक लाइव स्ट्रीम के दौरान खुदकुशी करने की कोशिश की. 

एक्सिडेंट के बाद पहुंचे अस्पताल

अनुराग ने इंस्टाग्राम पर लाइव के दौरान अपनी गाड़ी डिवाइडर पर ठोक दी. इस एक्सिडेंट में अनुराग बुरी तरह घायल हुए. इसके बाद से अभी तक वे अस्पताल में ही हैं. एक्सिडेंट के बाद कहा जाने लगा कि अनुराग अकेले हैं और कोई उनके साथ नहीं है. इस पर उनके मैनेजर ने साफ किया था कि अनुराग के दोस्त और उनकी पत्नी उनके साथ ही हैं. 

कभी चल नहीं पाएंगे अनुराग डोभाल?

मंगलवार 23 मार्च को अनुराग ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके अपनी सर्जरी के बाद अपनी सेहत के बारे में अपडेट दिया. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसके कैप्शन में लिखा था, "जिंदगी में शायद फिर कभी चल पाऊंगा या नहीं."

वीडियो में, अनुराग को फिजियोथेरेपी सेशन लेते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने अपने टांके दिखाए और बताया, "मेरा एक पैर पूरी तरह से सुन्न हो गया है, मैं उसे हिला नहीं पा रहा हूं. उसके ऊपर कूल्हे की सर्जरी हुई थी, जिसकी वजह से पैर की नसें डैमेज हो गई लगती हैं. मुझे नहीं पता कि मैं कैसे ठीक हो पाऊंगा." इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट करने के साथ-साथ, उन्होंने इसे अपनी स्टोरी पर भी शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा था, "कुछ बुरी खबर."

Advertisement

अनुराग के दोस्त रख रहे उनका खयाल

अनुराग के दोस्तों में छोटा दलाल भी शामिल हैं. वे भी अनुराग की तरह ही कंटेंट क्रिएटर हैं. वे लगाातार यूट्यूबर से मिलते रहते हैं और लगातार वीडियो भी शेयर करते हैं. हाल में छोटा दलाल ने एक वीडियो शेयर की थी जिसमें वो अनुराग डोभाल के बाल बनाते दिख रहे थे. इस वीडियो में अनुराग अस्पताल के कमरे से बाहर एक स्ट्रेचर पर आंखें बंद किए लेटे दिख रहे हैं और उनके दोस्त बाल संवार रहे हैं. केवल एक वीडियो नहीं छोटा दलाल ने उनके साथ मुलाकात के कई वीडियो शेयर किए हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
मोनालिसा का शॉकिंग बयान, कहा- पहली मूवी के लिए मुझसे रेप करवाओगे?