VIDEO: 2000 करोड़ की मालकिन बहनों में हुई थप्पड़ बाजी, लगाया ऐसा चांटा दीवार पर छपा मेकअप

इन दो करोड़पति बहनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर आप भी कहेंगे किस बात का है ये गुस्सा. एक ने दूसरी को मारा ऐसा चांटा कि दीवार पर छप गया मेकअप.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
किम और कर्टनी की थप्पड़बाज हाथापाई
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्मों और टीवी सीरियल में आपने कई कैट फाइट या लड़कियों को बिल्कुल बाल पकड़-पकड़ कर एक दूसरे से झगड़ते देखा होगा. हम भी आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं. ये वीडियो किसी गली मोहल्ले का वायरल वीडियो नहीं करीब 21 हजार की नेटवर्थ रखने वाली दो बहनों का है और लड़ाई ऐसी जिसमें अच्छे खासे रेस्लर फेल हो जाएं और किसी रेफरी की हिम्मत ना हो जो इसमें घुसकर मामले को शांत करा पाए. हम बात कर रहे हैं कार्दाशियां सिस्टर किम और कर्टनी की. इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है.

कार्दाशियां सिस्टर्स की हाथापाई का वीडियो वायरल

वीडियो में आप देखें कि पहले बात आराम से चल रही थी लेकिन अचानक दोनों नें थप्पड़बाजी हो जाती है. किम का सिर जोर से दीवार पर लगता है और उनके चेहरे का मेकअप दीवार पर लगा नजर आता है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस लड़ाई पर अलग ही गुटबाजी कर रहे हैं. 

ये वीडियो तो पुराना है लेकिन गाहे-बगाहे सोशल मीडिया पर आता ही रहता है. सोशल मीडिया यूजर्स भी इसे देखकर खासे एंटरटेन होते हैं. एक ने लिखा, दीवार पर लगा मेकअप बहुत फनी है. एक ने कमेंट किया, कर्टनी MMA देखती आई हैं इसलिए उन्होंने कर्टनी से अच्छी फाइट ली. एक ने लिखा, मुझे कभी समझ नहीं आया कि ये लोग फेमस क्यों हैं.

Advertisement

करोड़ों में है नेट वर्थ!

अब अगर कमाई और नेटवर्थ की बात करें तो किम कार्दाशियां की नेटवर्थ करीब 1600 करोड़ से ज्यादा है वहीं कर्टनी की नेटवर्थ 540 करोड़ रुपये बताई जाी है. फाइट का वीडियो देखकर तो आपको मोहल्ले की औरतों की लड़ाई की याद जरूर आ जाएगी लेकिन कमाई के मामले में तो ये अच्छे अच्छे मोहल्ले खरीदने का दम रखती हैं.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव के साथ सरेआम ऐसा मजाक! पहले नहीं दी कुर्सी फिर अक्षय कुमार बोले- बैठ जा वर्ना पेल दूंगा...

Advertisement
Featured Video Of The Day
जंग खत्म करने के लिए ईरान ने America के सामने रखीं ये शर्ते, क्या मानेंगे Trump? | BREAKING NEWS