ट्विंकल खन्ना का भाई है यह मशहूर एक्टर, पर्सनालिटी में नहीं है जीजा अक्षय कुमार से जरा भी कम, जानते हैं नाम ?

बॉलीवुड में कपाड़िया परिवार की दो बहनों ने खूब शोहरत बटोरी. हम बात कर रहे हैं डिंपल कपाड़िया और उनकी बहन सिंपल कपाड़िया की. सिंपल भी एक एक्ट्रेस और कॉस्ट्यूम डिजाइनर थीं. डिंपल के बाद उनकी बेटियों ट्विंकल और रिंकी खन्ना ने भी एक्टिंग की राह चुनी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ट्विंकल खन्ना का भाई है यह मशहूर एक्टर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कपाड़िया परिवार की दो बहनों ने खूब शोहरत बटोरी. हम बात कर रहे हैं डिंपल कपाड़िया और उनकी बहन सिंपल कपाड़िया की. सिंपल भी एक एक्ट्रेस और कॉस्ट्यूम डिजाइनर थीं. डिंपल के बाद उनकी बेटियों ट्विंकल और रिंकी खन्ना ने भी एक्टिंग की राह चुनी. लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि सिंपल कपाड़िया के बेटे करण कपाड़िया भी फिल्मी दुनिया से नाता रखते हैं. करण बॉलीवुड की दो फिल्मों में नजर आ चुके हैं. एक फिल्म में उन्होंने सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर किया था. आइए ट्विंकल खन्ना के कजिन भाई करण के बारे में जानते हैं.

मौसी डिंपल ने मां की तरह पाला

करण कपाड़िया, सिंपल कपाड़िया और राजेंद्र शेट्टी के बेटे हैं. सिंपल के निधन के बाद करण की मौसी डिंपल कपाड़िया ने ही उन्हें बेटे की तरह पाला और बड़ा किया. करण महज 15 साल के थे जब उनकी मां सिंपल की मौत हो गई और फिर उनकी जिम्मेदारी मौसी डिंपल ने ही उठाई. इस वजह से ही करण उन्हें अपनी दूसरी मां मानते हैं. ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना भी करण को सगी बहनों की तरह ही प्यार देती हैं.

Advertisement

जीजा अक्षय ने किया सपोर्ट

करण ने साल 2019 में आई फिल्म ब्लैंक से बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू किया था. इस फिल्म में करण के अलावा सनी देओल, इशिता द्त्ता और करणवीर शर्मा मुख्य भूमिकाओं में थे. इस फिल्म को टोनी डिसूजा ने प्रोड्यूस किया था. करण के जीजा और एक्टर अक्षय कुमार का टोनी डिसूजा के साथ गहरा रिश्ता रहा है. उन्होंने दो फिल्मों ब्लू और बॉस में साथ काम किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय ने ही अपनी पार्टी में करण को टोनी से मिलवाया था.

Advertisement

कभी 112 था वजन

एक इंटरव्यू में करण ने बताया था कि अपनी पहली फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की. उन्होंने बताया, "मैंने घोड़ा चलाना और बाइक चलाना सीखा है. मैं स्विमिंग करता हूं और मैंने बैंकॉक में छह महीने तक मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली है. एक्टर ने जेफ गोल्डबर्ग स्टूडियो से यह कला सीखी. करण ने यह भी बताया कि पहले उनका वज़न 112 किलो था, लेकिन रेगुलर जिम वर्कआउट की वजह से अब वह 88 किलो के साथ फिट और हेल्दी हैं.

ब्लैंक के बाद करण को 2020 में हॉरर थ्रिलर फिल्म दुर्गामती में देखा गया था. इस फिल्म भूमि पेडनेकर और अरशद वारसी भी थे.

Featured Video Of The Day
VIDEO: जनता दरबार में महिला की बात सुन गुस्साए योगी, बोले- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं