ये है मोहब्बतें में रमन- इशिता की बेटी रूही बड़ी होकर दिखती है बेहद खूबसूरत, ‘द केरला स्टोरी 2’ में दिव्या के रोल से जीता दिल, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

केरला स्टोरी 2 अदिति की डेब्यू फिल्म नहीं है. भले ही वो इस फिल्म से चर्चा में आई हैं. लेकिन इसके पहले भी वह कई फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आ चुकी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
‘द केरला स्टोरी 2’ से चर्चा में आई टीवी की क्यूट रूही, इतनी है नेटवर्थ
नई दिल्ली:

कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी 'द केरला स्टोरी 2 - गोज़ बियॉन्ड' बीते 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. यह फिल्म 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'द केरला स्टोरी' का सीक्वल है. पहली फ़िल्म के सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन के बाद, यह सीक्वल भी काफी चर्चा में है. फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा जैसे नए चेहरे नजर आएं हैं. अदिति भाटिया वो नाम है जिन्हें आप बचपन से देखते आ रहे हैं. अदिति टीवी के पॉपुलर शो ‘ये हैं मोहब्बतें' हैं में ‘रूही भल्ला' का किरदार निभा चुकी हैं.

रूही का जन्म 29 अक्टूबर, 1999 को मुंबई में हुआ था. उन्होंने बहुत कम उम्र में ही अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर दी थी और अक्सर अपने करियर और पढ़ाई के बीच बैलेंस बनाने के बारे में बात करती रही हैं. अदिति ने अपनी स्कूल एजुकेशन ठाकुर पब्लिक स्कूल से पूरी की और बाद में मुंबई यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया.

रूही भल्ला के किरदार से छाईं

अदिति भाटिया बहुत कम उम्र से ही एक्टिंग की दुनिया से आ गईं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो से की. उन्हें टीवी पर असली पहचान पॉपुलर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' से मिली. 'रूही भल्ला' के रूप में उनका रोल दर्शकों को बेहद पसंद आया और वह अपनी मासूमियत से सीधे देखने वालों के दिल में उतर गईं. वह शो के मुख्य किरदार इशिता भल्ला और रमन भल्ला की बेटी बनी थीं. इन किरदारों को दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल ने निभाया था. इसके बाद वह 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ ताज़ा', 'कॉमेडी सर्कस', 'खतरा खतरा खतरा', 'टशन-ए-इश्क' और ऐसे ही कई अन्य शोज में नज़र आईं.

Advertisement

बॉलीवुड में अदिति

केरला स्टोरी 2 अदिति की डेब्यू फिल्म नहीं है. भले ही वो इस फिल्म से चर्चा में आई हैं. लेकिन इसके पहले भी वह कई फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आ चुकी हैं. शाहिद कपूर, संजय दत्त जैसे बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं के साथ उन्होंने स्क्रीन शेयर किया है. वह विवाह, शूटआउट एट लोखंडवाला, द ट्रेन, चांस पर डांस और सरगोशियां जैसी फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर दिखी थीं.

Advertisement

कितनी है अदिति की नेटवर्थ

NewsX की एक रिपोर्ट के अनुसार, अदिति भाटिया की कुल संपत्ति 1 से 2 मिलियन USD यानी 10-18 करोड़ के बीच है. उनकी आय का मुख्य स्रोत उनकी एक्टिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया कोलैबोरेशन और अन्य चीज़ें हैं. हालांकि हर फिल्म या टीवी शो के लिए उनकी फीस ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के बाद उनकी फीस बढ़ गई होगी. 'द केरल स्टोरी 2' में मुख्य भूमिका निभाने से उनकी कुल संपत्ति में और भी बढ़ोतरी हुई है. 

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: 'BJP की जीत तय' Rajnath Singh का बड़ा दावा! | Mamata Banerjee |NDTV India