Tu Yaa Main Collection: ना मगरमच्छ काम आया ना काम आई मुहब्बत, 'तू या मैं' ने छह दिन में कमाए इतने करोड़

Tu Yaa Main Box Office Collection: संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर एक्टर आदर्श गौरव के साथ तू या मैं नजर आईं. लेकिन ना तो उनकी मदद मुहब्बत कर सकी और ना ही मगरमच्छ. जानें छह दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Tu Yaa Main Box Office Collection: तू या मैं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Tu Yaa Main Box Office Collection Day 6: शनाया कपूर की दूसरी फिल्म 'तू या मैं' वैलेंटाइन 2026 पर रिलीज हुई, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की बजाय संघर्ष कर रही है. फिल्म का कलेक्शन छठे दिन यानी 19 फरवरी को सिर्फ 32 लाख रुपये नेट रहा. कुल कलेक्शन 4.02 करोड़ रुपये पहुंच गया. बिजॉय नाम्बियार डायरेक्टेड ये सरवाइवल थ्रिलर (थाई फिल्म द पूल का रीमेक) मिक्स्ड रिव्यूज मिले, लेकिन ओ रोमियो के साथ क्लैश और कम फुटफॉल से इसकी मुश्किलें बढ़ गईं. आदर्श गौरव ने ऑडियंस से अपील की थी कि इसे 'बड़ी स्क्रीन पर देखें', लेकिन नंबर्स बताते हैं कि फिल्म को सपोर्ट नहीं मिला.

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड का इकलौता एक्टर, जिन्हें मिला 'बेस्ट एक्ट्रेस' का अवॉर्ड, 47 साल की उम्र में चली गई जान

तू या मैं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन के हिसाब से (सोर्स: सैकनिल्क)

  • तू या मैं डे 1 (13 फरवरी, शुक्रवार): 60 लाख रुपये
  • तू या मैं डे 2 (14 फरवरी, शनिवार): 1.45 लाख रुपये
  • तू या मैं डे 3 (15 फरवरी, रविवार): 80 लाख रुपये
  • तू या मैं डे 4 (16 फरवरी, सोमवार): 40 लाख रुपये
  • तू या मैं डे 5 (17 फरवरी, मंगलवार): 45 लाख रुपये
  • तू या मैं डे 6 (19 फरवरी, बुधवार): 32 लाख रुपये
  • कुल (6 दिन): 4.02 करोड़ नेट (ग्रॉस 4.35 करोड़)

तू या मैं बॉक्स ऑफिस पर क्यों रही पस्त?

  1. बॉक्स ऑफिस क्लैश: ओ रोमियो के साथ फिल्म को लाना महंगा पड़ गया. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म पर भारी पड़ी.
  2. ओपनिंग वीक: सिर्फ 3 करोड़ के आसपास. नई पेरिंग के बावजूद ये जोड़ी दर्शकों में एक्साइटमेंट पैदा नहीं कर सकी.
  3. वर्ड ऑफ माउथ: फिल्म के लिए कहानी से लेकर एक्टिंग तक कुछ भी काम नहीं कर सका. लोगों का रिस्पॉन्स इसे लेकर ठंडा रहा.

'तू या मैं' प्रेडिक्शन

तू या मैं बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आ रही है. माना जा रहा है कि फिल्म 5-6 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन पर सिमट जाएगी. अब सारा खेल सिर्फ ओटीटी का ही रह गया है. फिल्म 13 फरवरी को रिलीज हुई थी. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | PAK खिलाड़ियों ने Australia में बर्तन धोए! | Pakistan