विजय के साथ नजर आने के बाद त्रिशा कृष्णन ने शेयर किया पहला पोस्ट, कहा- शुक्रिया

विजय के बॉडीगार्ड ने त्रिशा कृष्णन के साथ शादी में शामिल होने से पहले एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने एक थैंक्यू पोस्ट शेयर किया है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
त्रिशा कृष्णन और तलपति विजय के अफेयर की हैं खबरें
नई दिल्ली:

तमिल स्टार्स विजय और त्रिशा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, जिसका कारण हाल ही में प्रोड्यूसर कलपति एस सुरेश के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में दोनों का साथ में शामिल होना. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है क्योंकि पिछले दिनों विजय की वाइफ संगीता सोरनलिंगम ने 26 साल की शादी तोड़ने का फैसला किया और चेंगलपट्टू जिला न्यायालय में तलाक की अर्जी दी. हालांकि इन सबसे हटकर त्रिशा कृष्णन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है. वह उसमें शुक्रिया कहती हुईं नजर आ रही हैं. 

इंस्टाग्राम पर त्रिशा कृष्णन ने शेयर किया पोस्ट

27 फरवरी को विजय के तलाक की खबर आने के बाद यह पहली बार था जब त्रिशा कृष्णन साथ नजर आए. हालांकि इससे पहले विजय के बॉडीगार्ड का कथित पोस्ट वायरल हुआ, जो दोनों एक्टर्स के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने से पहले किया गया था. लेकिन बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया, जिसमें लिखा था, सभी रुमर्स से ऊपर उठने का समय आ गया है.  

त्रिशा और विजय की जोड़ी है पॉपुलर

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि त्रिशा और विजय तमिल सिनेमा की पॉपुलर ऑनस्क्रीन जोड़ी हैं, जिन्होंने 2004 में घिल्ली में पहली बार साथ काम किया था. इसके बाद तिरुपाची, आथी और कुरुवी में भी वह साथ नजर आए. इसके बाद 15 साल तक दोनों ने साथ काम नहीं किया. लेकिन लोकेश कनगराज की लियो के लिए दोनों साथ आए, जो 2023 में रिलीज हुई. 

Advertisement

ये भी पढे़ं- Vijay-Trisha Video: अफेयर की आरोपों के बीच तलपति विजय के साथ वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची तृषा कृष्णन, वीडियो देख फैंस बोले- ऑफिशियल?

Featured Video Of The Day
3PM_DISCO_463655Yogi Cabinet Expansion 2026: UP में योगी कैबिनेट विस्तार का सपा पर क्या होगा असर? Akhilesh Yadav