धुरंधर 2 से टकराने वाली थी टॉक्सिक, अब रिलीज से पहले ही हो गया कहानी का खुलासा!

यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक 19 मार्च को रिलीज होगी. फिल्मी जानकार एबी जॉर्ज ने फिल्म की कहानी की एक झलक पेश की है. जो बताती है कि फिल्म बेहद इंटेंस होने वाली है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
यश की टॉक्सिक की 19 मार्च को होने वाली थी धुरंधर 2 से टक्कर
नई दिल्ली:

साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. केजीएफ के बाद यश किस अंदाज में बड़े पर्दे पर लौटेंगे. ये जानने के लिए फैंस बेताब हैं. हालांकि फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. लेकिन ईरान अमेरिका इजरायल वॉर के कारण मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को टालने का फैसला लिया. हालांकि अब टॉक्सिक की कहानी का खुलासा एक वायरल पोस्ट के जरिए हो गया है. कन्नड़ भाषा में बनी ये एक्शन थ्रिलर गोवा के बैकड्रॉप पर बेस्ड है, जिसकी कहानी थ्रिल और एक्शन से भरपूर होगी. ट्रेड एनालिस्ट एबी जॉर्ज ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक छोटा सा सिनॉप्सिस शेयर किया है. जिससे कहानी की इंटेंसिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है.  

ऐसी होगी फिल्म की कहानी

एबी जॉर्ज ने अपने ट्विटर हैंडल @AbGeorge_ पर टॉक्सिक को लेकर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने फिल्म को अ फेयरी टेल फॉर ग्रॉन अप्स बताया है. और, फिल्म की कहानी की छोटी सी झलक भी पेश की है. उनके मुताबिक फिल्म की कहानी 1940 के शुरुआती दौर से लेकर 1970 के दशक तक के गोवा में सेट है. ये एक सैवेज एक्शन थ्रिलर सागा है. जो उस समय के बदलते सोशल और क्रिमिनल माहौल को दिखाती है. एबी जॉर्ज ने लिखा कि गोवा के उस दौर में, जहां औपनिवेशिक साए खत्म हो रहे थे और क्राइम सिंडिकेट्स उभर रहे थे. तब एक आदमी खून, डर और धोखे के दम पर अपना एंपायर खड़ा करता है. जहां ताकत दी नहीं जाती बल्कि छीनी जाती है. जहां हर ताकत अपनी कीमत मांगती है.

सत्ता और तस्करी की कहानी

पोस्ट के मुताबिक जैसे जैसे तस्करी के रास्ते जंग के मैदान में बदलते हैं और वफादारियां शक में बदलने लगती हैं. वैसे वैसे कहानी और गहरी होती जाती है. हालात ऐसे बनते हैं कि पैरानोइया यानी लगातार डर और शक ही जिंदा रहने का जरिया बन जाता है. आखिर में लोगों का सामना बाहरी दुश्मन से नहीं होता. बल्कि भीतर चल रही एक जंग से होता है. फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी और रुक्मिणी वसंत नजर आएंगी. फिल्म को 18 TBC रेटिंग दी गई है. जिससे साफ है कि इसमें मैच्योर कंटेंट की झलक मिलेगी.

Advertisement

टॉक्सिक के बारे में 

यश की टॉक्सिक अब 4 जून 2026 को रिलीज होने वाली है. दरअसल, होली के मौके पर टॉक्सिक मेकर्स ने बड़ी अनाउंसमेंट की और बताया कि मिडिल ईस्ट में चल रहे हालातों को देखते हुए 19 मार्च 2026 से रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है. फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. 'टॉक्सिक' को कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट किया गया है. जबकि हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम सहित कई भाषाओं में डब वर्जन को रिलीज किया जाएगा.  

Featured Video Of The Day
MP के गुना में Adani Group की नई सीमेंट इकाई की रखी गई नींव,CM Mohan Yadav और Pranav Adani रहे मौजूद
Topics mentioned in this article