धुरंधर में आलम भाई है टीवी का ये एक्टर, टॉप सीरियल में बना था 'छुटकी', फिल्म में पहचान भी नहीं पाए फैंस

फिल्म धुरंधर इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है. रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई थ्रिलर में कई कलाकारों के काम की खूब तारीफ हो रही है, लेकिन सबसे ज्यादा सरप्राइज दिया है अभिनेता गौरव गेरा ने. फिल्म में उन्होंने ‘आलम भाई’ का किरदार निभाया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गौरव गेरा धुरंधर में बने हैं आलम भाई

फिल्म धुरंधर इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है. रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई थ्रिलर में कई कलाकारों के काम की खूब तारीफ हो रही है, लेकिन सबसे ज्यादा सरप्राइज दिया है अभिनेता गौरव गेरा ने. फिल्म में उन्होंने ‘आलम भाई' का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. खास बात यह रही कि लंबे समय तक लोग पहचान ही नहीं पाए कि इस किरदार के पीछे गौरव गेरा हैं. अब उनकी दोस्त और सह-कलाकार मोना सिंह ने बताया है कि जब फैंस को सच्चाई पता चली तो उनका रिएक्शन बेहद मजेदार था.

मोना सिंह को दोस्त पर हुआ गर्व

एक इंटरव्यू में मोना सिंह ने कहा कि वह अपने दोस्त की सफलता से बेहद खुश हैं. उन्होंने बताया कि गौरव काफी समय से किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर नहीं आए थे, लेकिन इस फिल्म ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया. मोना ने कहा कि दुनिया फिल्म का जश्न मना रही है और साथ ही गौरव के काम की भी खूब तारीफ हो रही है. उन्होंने खुद सिनेमाघर में फिल्म देखी और उन्हें गौरव की एक्टिंग बहुत पसंद आई.

पहचानना मुश्किल था ‘आलम भाई' का लुक

फिल्म में गौरव गेरा ने कराची के लियारी इलाके के जूस शॉप मालिक ‘आलम भाई' का किरदार निभाया है. उनका लुक इतना अलग था कि कई दर्शक उन्हें पहचान ही नहीं पाए. मोना सिंह ने बताया कि गौरव ने करीब दो साल तक इस फिल्म की शूटिंग की और अपने किरदार की निरंतरता बनाए रखने के लिए उसी लुक को बरकरार रखा. उनके मुताबिक, एक अभिनेता को गिरगिट की तरह होना चाहिए और गौरव ने बिल्कुल वैसा ही किया.

‘हमारी छुटकी को क्या हो गया?'

जब लोगों को पता चला कि ‘आलम भाई' दरअसल वही गौरव गेरा हैं जो सोशल मीडिया पर ‘छुटकी' वाले स्किट के लिए मशहूर हैं, तो फैंस हैरान रह गए. मोना सिंह ने बताया कि लोग कहने लगे, “ओह माय गॉड! ये तुम हो? हमारी छुटकी को क्या हो गया?” इस रिएक्शन ने खुद गौरव को भी हैरान कर दिया. मोना ने ही उन्हें सलाह दी कि वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करें ताकि लोग जान सकें कि फिल्म में वही आलम भाई हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Women Reservation Bill | लखनऊ में जन आक्रोश महिला पदयात्रा में CM Yogi शामिल | BREAKING NEWS