मीका सिंह का 100 एकड़ में बना फार्महाउस, कभी कीर्तन में गाना गाता था बॉलीवुड का टॉप सिंगर

Mika Singh Farm House: फराह खान ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में मीका सिंह से मिलवाया और बताया कि वह कीर्तन में गाते थे और कैसे बॉलीवुड के टॉप सिंगर बने. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फराह खान ने लेटेस्ट व्लॉग में मीका सिंह का फार्म हाउस दिखाया
नई दिल्ली:

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक प्रमुख डायरेक्टर, कोरियोग्राफर और प्रोड्यूसर फराह खान इन दिनों अपनी यूट्यूब चैनल और कुकिंग व्लॉग्स के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं, जिसमें वह अपने कुक दिलीप कुमार के साथ अलग-अलग सेलेब्रिटी के साथ बातचीत का वीडियो शेयर करती हैं. फराह के व्लॉग्स में लोगों को अलग-अलग सेलेब्रिटी के संग की गई अनफिल्टर्ड बातचीत और दिलीप के साथ की नोकझोंक काफी पसंद आती है. इसी बीच फराह ने शुक्रवार को अपने यूट्यूब चैनल पर एक और नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह दिलीप के साथ देश के लोकप्रिय पंजाबी पॉप गायक, रैपर और संगीतकार मीका सिंह के फार्महाउस पर नजर आ रही हैं. 

मीका सिंह के फार्महाउस की दिखाई फराह खान के झलक

वीडियो में फराह को मीका सिंह के दिल्ली स्थित विशाल फार्महाउस में देखा जा सकता है, जहां मीका उन्हें अपने खूबसूरत फार्महाउस का टूर करवाते हैं. इस दौरान उनके प्राइवेट हेलीपैड, मंदिर, गुरुद्वारा, म्यूजिक स्टूडियो और एक अद्भुत आउटडोर किचन देखने को मिलता है. फराह को भव्य फार्महाउस का टूर देने के साथ मीका उन्हें अपनी गायन यात्रा, जीवन की कहानियां और कुछ मजेदार पल भी साझा करते हैं. वह अपने शुरुआती जर्नी के बारे में बताते हुए कहते हैं कि उनके पिता गुरुद्वारे में कीर्तन करते थे, उनको म्यूजिक का शौक था. उन्होंने कहा, "मैंने भी बहुत कीर्तन किया है."

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव की मदद करने वालों को मीका सिंह का मैसेज, बोले- प्लीज सिर्फ अनाउंसमेंट पोस्ट न करें...

Advertisement

मीका सिंह ने दलेर मेहंदी के बारे में कही ये बात

इसी बीच, उन्होंने अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी के बारे में जिक्र किया, जो एक मशहूर गायक हैं. उन्होंने कहा, "पाजी भी पहले गुरुद्वारे में कीर्तन किया करते थे." उन्होंने कहा, "हमारे जैसे आपको पंजाब के जितने भी गायक दिखेंगे, उन्हें म्यूजिक की तालिम सबसे पहले गुरुद्वारे से ही मिली है. सबको कीर्तन करने से ही राग और सुर मिले हैं." उन्होंने बताया कि उनमें और दिलेर पाजी में 10 से 12 साल का फर्क है. आगे मीका ने बॉलीवुड पार्टी का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें नंबर 1 फराह खान, फिर सलमान भाई और शाहरुख खान हैं. इसके बाद उन्होंने अपने कुछ हिट गानों के बारे में जिक्र किया, जिसमें सावन में लग गई आग, तेनु मैं लव करदा, जुम्मे दी रात, आज की पार्टी, आंख मांगे और मौजा ही मौजा गानों के नाम शामिल हैं. 

मीका सिंह का नेटवर्थ

वीडियो में आगे आपको मीका के आउटडोर किचन में पंजाबी साग और गाजर-मटर की रेसिपी बिल्कुल देसी स्टाइल में देखने को मिलेगी. फराह के इस व्लॉग में आपको फार्म लाइफ, जानवर, खेत-खलिहान और प्राकृतिक दृश्य के साथ संगीत, मस्ती और मीका की मनोरंजक कहानियों के बारे में सुनने को मिलेगा. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 99 घर, 100 एकड़ फार्म हाउस, प्राइवेट आईलैंड से लेकर लेक, बोट और 10 घोड़ों के मालिक मीका सिंह हैं. वहीं उनका नेटवर्थ 100 करोड़ है. 

Advertisement

ये भी पढे़ं- सरदार जी 3 की कॉन्ट्रोवर्सी पर मीका सिंह का आया रिएक्शन, बोले- दिलजीत दोसांझ की हीरोइन अपने देश पाकिस्तान को सपोर्ट कर रही है...

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Tel Aviv में मिसाइल गिरने से कितनी तबाही? Ground Report से समझें | Iran War News