इस डायरेक्टर की हर सुपरहिट फिल्म थी कॉपी पेस्ट, आखिरी वाली ने तो कमाया भी और रुलाया भी

इस डायरेक्टर की फिल्मों की पहचान इमोशन, दर्द और शानदार म्यूजिक रही है. खास बात ये है कि उनकी लगभग हर सुपरहिट फिल्म विदेशी फिल्मों से प्रेरित या रीमेक रही. फिर भी दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ने में कामयाब रही.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रीमेक में माहिर है ये डायरेक्टर
Social Media
नई दिल्ली:

किसी भी फिल्म इंड्स्ट्री का हर डायरेक्टर अपनी एक अलग पहचान रखता है. मसलन आप एटली को ले लीजिए जो अपनी एक्शन थ्रिलर के लिए मशहूर हैं. हॉलीवुड के जेम्स कैमरून को ले लीजिए जो अवतार जैसी एनिमेटेड मूवी बनाने की पहचान रखते हैं. इस मामले में बॉलीवुड का भी एक डायरेक्टर अपनी खास पहचान रखता है. जिसे सुनकर आपको शायद हंसी आ जाए. लेकिन उनकी ये पहचान सबसे अलग हटकर और दिलचस्प है. ये डायरेक्टर अलग अलग मूवीज की रीमेक बनाकर हिट हुआ है. एक मूवी तो ऐसी भी है जिसकी दीवानगी ऑडियंस की नई जनरेशन के सिर चढ़कर बोल रही है.

रीमेक फिल्मों का बादशाह

हम जिस डायरेक्टर की बात कर रहे हैं उनका नाम है मोहित सूरी. आदित्य साहा नाम के ट्विटर हैंडल ने पोस्ट किया है कि मोहित सूरी की फिल्में ज्यादातर रीमेक हैं. इसके साथ उन्होंने लिस्ट भी शेयर की है. उनकी पहली चर्चित फिल्म ‘जहर' हॉलीवुड फिल्म आउट ऑफ टाइम से मोटिवेटेड है. इसके बाद आई ‘आवारापन', जिसे कोरियन फिल्म अ बिटरस्वीट लाइफ का रीमेक बताया है. ‘मर्डर 2' की कहानी कोरियन थ्रिलर द चेजर से ली गई थी. जबकि ‘आशिकी 2' हॉलीवुड क्लासिक अ स्टार इज बॉर्न की रीमेक बताई है. इसके बाद आई ‘एक विलेन', जो कोरियन फिल्म आई सो द डेविल की रीमेक है.  

वो फिल्म जिसने कमाया भी और रुलाया भी

मोहित सूरी की फिल्मों की लिस्ट में ‘सैयारा' एक खास जगह रखती है. ये फिल्म कोरियन मूवी अ मोमेंट टू रिमेंबर की रीमेक बताई है. लेकिन ये एक ऐसी फिल्म बन गई जो बॉक्स ऑफिस पर अंडर डॉग साबित हुई. जो बिना किसी भारी भरकम प्रमोशन के ऐसी हिट हुई कि लोग उसके दीवाने हो गए. कहानी प्यार, यादों और बिछड़ने के दर्द के इर्द गिर्द घूमती है. फिल्म की सबसे बड़ी ताकत उसका इमोशनल ट्रीटमेंट और म्यूदिर था. रिलीज के वक्त ‘सैयारा' ने अच्छी कमाई की और धीरे-धीरे यह एक कल्ट लव स्टोरी बन गई. आज भी इसके गाने और क्लाइमेक्स दर्शकों की आंखें नम कर देते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Attack Israel | ईरान से जंग में फंस गए Trump? | War | America | Mic On Hai