फोटो में दिख रहा यह बच्चा है बॉलीवुड का सबसे कामयाब सितारा, इसकी सबसे ज्यादा फिल्में होती है रिलीज, पहचाना नाम तो कहलाएंगे चैंपियन

फोटो में दिख रहा यह क्यूट बच्चा बड़ा होकर बॉलीवुड का बड़ा स्टार बन चुका है. इसकी स्माइल और क्यूटनेस देख कर लोगों को कनफ्यूजन हो रहा है कि यह लड़का है कि लड़की है. लेकिन हम आपको इस बच्चे ने बॉलीवुड में एक्शन हीरो के तौर पर पहचान बनाई है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
यह बच्चा है बॉलीवुड का सबसे कामयाब सितारा
नई दिल्ली:

Celeb Photo Challenge: फोटो में दिख रहा यह क्यूट बच्चा बड़ा होकर बॉलीवुड का बड़ा स्टार बन चुका है. इसकी स्माइल और क्यूटनेस देख कर लोगों को कनफ्यूजन हो रहा है कि यह लड़का है कि लड़की है. लेकिन हम आपको इस बच्चे ने बॉलीवुड में एक्शन हीरो के तौर पर पहचान बनाई है. वहीं इसने कई रोमांटिक फिल्में भी दी है. माधूरी, रवीना और शिल्पा समेत 90 के दशक की सभी बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ यह काम कर चुका है. आज भी यह काफी लोकप्रिय है और सबसे ज्यादा इसकी फिल्में रिलीज होती हैं.

यह बच्चा इंडस्ट्री में बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ लव -रोमांस के लिए भी काफी मशहूर हुआ, लेकिन इसने शादी की अपने समय में सुपरस्टार रह चुके एक्टर राजेश खन्ना की बेटी से. अब तक आपने पहचान लिया होगा और नहीं पहचाना तो हम आपको बता दें यह एंग्री यंग मैन अक्षय कुमार की बचपन की फोटो है.  बता दें कि अक्षय बॉलीवुड के अकेले ऐसे स्टार हैं जो साल में चार से पांच फिल्में रिलीज करते हैं. वह इंडस्ट्री के व्यस्ततम एक्टर हैं. जब सभी एक्टर्स का स्टारडम एक समय के बाद कम होने लगा तब भी अक्षय का स्टारडम बढ़ता ही जा रहा है.

अक्षय ने फिल्मों में हर तरह का रोल किया है. कभी एक्शन करते दिखे तो कभी रोमांटिक फिल्मों में फीमेल फैंस को दिल जीतते दिखे तो वहीं कभी कॉमेडी कर फैंस को हंसाया. अक्षय कुमार हाल ही में सम्राट पृथ्वीराज में नजर आए थे तो वहीं उनकी अगली फिल्म रक्षाबंधन है. फिल्म में वह चार बहनों के भाई के रोल में हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
50 सुरंग, 1000 मिसाइल...क्या ईरान 'पाताल' से हमला करेगा? | Donald Trump | Kachehri