परदेसी-परदेसी जिस एक्ट्रेस की वजह से हुआ था हिट, करिश्मा को कर दिया था साइडलाइन, 30 साल बाद भी देती है लोलो को टक्कर

फिल्म राजा हिंदुस्तानी के गाने 'परदेसी परदेसी' में दिग्गज एक्ट्रेस माला सिन्हा की बेटी को देखा गया था. इस गाने में उन्होंने करिश्मा कपूर को कड़ी टक्कर दी थी और लोगों की नजरें उनसे हटी नहीं थीं. आज 30 साल बाद लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
माला सिन्हा की बेटी हैं प्रतिभा सिन्हा

इंडियन सिनेमा में कई दिग्गज एक्टर्स और एक्ट्रेस रहे, जिनके बेटी-बेटियां उनकी तरह बड़ा मुकाम हासिल नहीं कर पाए. इसमें एक नहीं बल्कि कई सुपरस्टार के नाम शामिल हैं. अगर एक दो बड़े एक्टर्स का नाम ले तो इसमें अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, राजेश खन्ना और देव आनंद समेत कई स्टार्स शामिल हैं. वहीं, गुजरे जमाने की कई एक्ट्रेस, जिन्होंने अपनी खूबसूरती फैंस के दिलों पर राज किया, आज उनके बच्चों का भी अता-पता नहीं है. बात करेंगे दिग्गज अदाकारा माला सिन्हा की बेटी की, जो आमिर खान की फिल्म राजा हिंदुस्तानी में सॉन्ग परदेसी-परदेसी से घर-घर मशहूर हुईं. आज इस एक्ट्रेस का लुक पूरी तरह से बदल चुका है. आपको उन्हें देख कर पहचानना भी मुश्किल होगा. हाल में प्रतिभा की एक तस्वीर सामने आई जिसमें वह एकदम बदली-बदली दिख रही हैं. 

अब ऐसी दिखती हैं माला सिन्हा की बेटी

दरअसल, हम बात कर रहे हैं 89 साल की एक्ट्रेस माला सिन्हा की बेटी प्रतिभा सिन्हा की, जो आज 56 साल की हैं और फिल्मी दुनिया से दूर. 56 साल की प्रतिभा के लुक की बात करें तो, खूबसूरती में वह अपनी स्टार पर ही गई हैं. परदेसी-परदेसी गाने में वह बेहद खूबसूरत दिखी थीं. लेकिन अब उनका लुक पूरी तरह से बदल चुका है. 90 के दशक को आज के लुक से मैच करें तो फर्क साफ नजर आता है, लेकिन खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: Talat Mahmood: 6 रुपए में गाया पहला गाना, परिवार को नहीं था मंजूर संगीत का रास्ता…फिर उसी दर्द भरी आवाज से जीता देश का दिल

प्रतिभा ने 90 के दशक में कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन वो नाम नहीं मिला, जो उनकी मां ने कमाया था. दिल है बेताब, गुदगुदी, पोकिरी राजा, कल की आवाज, तू चोर मैं सिपाही, महबूब मेरे महबूब और राजा हिंदुस्तानी कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिनमें प्रतिभा सिन्हा को देखा गया था. 90 के दशक में माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर, काजोल, रवीना टंडन और पूजा भट्ट जैसी हीरोइन का बोलबाला था और इसी दौर में प्रतिभा ने बॉलीवुड में एंट्री ली. प्रोफेशनल लाइफ में फेल हुईं प्रतिभा अपनी पर्सनल लाइफ में भी मेल नहीं बैठा पाईं. 

बॉयफ्रेंड पर लगा हत्या का आरोप

प्रतिभा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका नाम म्यूजिक कंपोजर नदीम सैफी से जुड़ा था. 90 के दशक में नदीम अपने म्यूजिक से करियर के शिखर पर थे. इसी दौरान दोनों काम करते हुए एक-दूजे के करीब आ गए. बॉलीवुड में इनके अफेयर के चर्चे होने लगे थे. हालांकि माला सिन्हा इस रिश्ते से खुश नहीं थीं. क्योंकि माला सिन्हा चाहती थीं कि पहले उनकी बेटी करियर पर फोकस करें.

यह भी पढ़ें: बला की खूबसूरत है श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन पाकिस्तानी बेटी, इन 5 तस्वीरों को देख कहेंगे- जन्नत की हूर

Advertisement

बता दें, साल 1996 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म राजा हिंदुस्तानी का गाना परदेसी-परदेसी भी नदीम ने कंपोज किया था. प्रतिभा ने दोस्ती की खातिर इस गाने के लिए पैसा नहीं लिया था और 15 दिनों में शूट खत्म कर दिया था. वहीं, माला अपनी बेटी को चेन्नई लेकर चली गईं और फिर कहा गया कि वहां से प्रतिभा कंपोजर संग भाग गई. वहीं, साल 1997 में जब कंपोजर गुलशन कुमार की हत्या हुई तो उसमें नदीम का नाम भी सामने आया था, लेकिन खुद पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए नदीम ने कहा था कि वह उस वक्त लंदन वेकेशन पर थे.



 

Featured Video Of The Day
Iran Protest 2026: Khamenai के खिलाफ छात्रों का महासंग्राम, Trumpने दी युद्ध की खुली धमकी! Khamenai