प्रियदर्शन ने बढ़ाई राजपाल यादव की फीस, तो इस एक्टर ने ऑफर की फिल्म, बोले- मैं सच्चे टैलेंट का सम्मान करता हूं

विजेंद्र सिंह से पहले फिल्म मेकर प्रियदर्शन ने भी राजपाल यादव की तारीफ की थी और उन्हें उनकी फिल्म में लेने और फीस बढ़ाने की बात की थी. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
विजेंद्र सिंह ने राजपाल यादव को ऑफर की फिल्म
नई दिल्ली:

एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ जेल में हैं. लंबे समय से चल रहे चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाइकोर्ट में सुनवाई 12 फरवरी को हुई, जिसमें उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिली. वहीं अब 16 फरवरी को जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है, जिसके चलते वह चर्चा में हैं. हालांकि इस पूरे मामले में एक्टर को बॉलीवुड से सपोर्ट मिल रहा है. जहां सलमान खान, सोनू सूद और मीका सिंह जैसे सितारे मदद के लिए आगे आए हैं तो वहीं प्रोड्यूसर्स और एक्टर्स उन्हें नए प्रोजे्क्ट का हिस्सा बना रहे हैं. इसी लिस्ट में बॉक्सर से एक्टर बने विजेंद्र सिंह का नाम भी शामिल हो गया है. 

विजेंद्र सिंह ने ऑफर की राजपाल यादव को फिल्म

विजेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, मैं सच्चे टैलेंट का सम्मान करता हूं. राजपाल यादव जी ने भारतीय सिनेमा को बहुत कुछ दिया है. उन्होंने बहुत से किरदारों से हमारे चेहरे पर मुस्कान दी है. मैं राजपाल यादव जी मेरी आने वाली फिल्म में साथ काम करने का निमंत्रण देता हूं, जिसके राइटर डायरेक्टर संजू सैनी हैं और हम इस समय उनका सहयोग करना चाहते हैं. इस पोस्ट पर फैंस ने तारीफ की है और उनके इस कदम को सराहा है. 

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव हुए जेल से रिहा? सलमान खान को एक्टर ने कहा शुक्रिया! वायरल हो रहे वीडियो का जानें क्या है सच

प्रियदर्शन ने बढ़ाई राजपाल यादव की फीस

फिल्ममेकर प्रियदर्शन, जिन्होंने राजपाल यादम के साथ मालामाल वीकली, भागम भाग, चुप चुपके और दे दना दन में साथ काम किया है. वह एक्टर के सपोर्ट में आए हैं. मिड डे के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, मैं उन्हें 20 साल से ज्यादा वक्त से जानता हूं. मैंने उन्हें पहली बार जंगल में देखा था और उनकी परफॉर्मेंस देखकर हैरान रह गया था. मेरी पहली फिल्म उनके साथ मालामाल वीकली थी और इसके बाद वह मेरी ज्यादातर फिल्मों में नजर आए. मैंने अपनी अगली फिल्म के प्रोड्यूसर्स (जुबली फिल्म्स) को राजपाल को उनके चाज से ज्यादा देने के लिए कहा है. हम उन्हें बचाना चाहते हैं. प्रोड्यूसर्स तैयार हैं. राजपाल मेरी फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं. मैं उनकी प्रॉब्लम के बारे में जानता हूं. इसीलिए मैं राजपाल को हर फिल्म में साइन कर रहा हूं. मैंने उन्हें एड फिल्म्स में भी डाला है. बेचारे ने अपनी कम पढ़ाई की वजह से बड़ी गलती कर दी. राजपाल एक अच्छे इंसान हैं."

ये भी पढ़े- राजपाल यादव काफी समय से थे परेशान, कॉमेडियन ने कहा- उनकी पत्नी भी इस मुश्किल से बाहर निकलने की पूरी कोशिश कर रही थीं

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: इजरायल की धमकी – New Supreme Leader, और उसे चुनने वालों पर गिरेगी मिसाइल | IDF