इमरान खान के सौतेले पिता हैं ये एक्टर, आमिर खान की बहन से की दूसरी शादी, 90s का हैं जाना माना नाम

आमिर खान के भांजे इमरान खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. उनकी मां ने दूसरी शादी की थी. उनके पिता 90 के दशक के जाने माने एक्टर हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इमरान खान के सौतेले पिता हैं ये एक्टर
नई दिल्ली:

आमिर खान के भांजे इमरान खान ने एक्टिंग की दुनिया से अब दूरी बनाई हुई है. उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है मगर अब फिल्मों से दूर रहते हैं. वो लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं. इमरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अपडेट भी देते रहते हैं. इमरान खान की पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं. उनके सौतेले पिता कोई और नहीं बल्कि एक एक्टर थे. इमरान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनके सौतेले पिता 90 के दशक के एक्टर थे. उन्होंने आमिर के साथ कई फिल्मों में काम भी किया है.

सौतेले पिता के साथ हुआ बड़ा

इमरान ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनकी परवरिश उनकी मां और सौतेले पिता ने की है.वो 90 के दशक के सपोर्टिंग एक्टर थे. उनका नाम राज जुत्शी है. राज ने आमिर के साथ कयामत से कयामत तक से लेकर लगान में तक काम किया है. कयामत से कयामत तक में इमरान खान ने आमिर के बचपन का किरदार निभाया था. इमरान की मां ने राज जुत्शी से शादी की थी मगर अब ये दोनों अलग हो चुके हैं.

ऐसा रहा है करियर

राज जुत्शी के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने शुरुआत थिएटर से की थी. उनका करियर 1988 में शुरू हुआ था. राज को सबसे ज्यादा पहचान आमिर खान की लगान में इस्माइल का किरदार निभाकर मिली. उसके बाद उन्होंने 1920, जो जीता वही सिकंदर, मर्डर, सैंडविच, लव आज कल, दिल चाहता है, आर्टिकल 370 जैसी कई फिल्मों में काम किया है. राज लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं. राज ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. उनकी एक्टिंग से लोग इंप्रेस होते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran US War Updates: युद्ध के बाद क्या है ईरान का हाल? | Iran Israel War | Mojtaba Khamenei | Trump
Topics mentioned in this article