TMKOC Actor: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अब तक 20 अलग अलग किरदार निभा चुका है ये एक्टर, फैन्स कहते हैं गिरगिट

TMKOC Actor: आज हम आपको जिस एक्टर से मिलवाने जा रहे हैं वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अब तक 20 किरदार निभा चुके हैं. आगे भी ना जाने वह कितने ही अवतारों में नजर आएं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
TMKOC Actor: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अलग अलग किरदारों में नजर आते हैं नीलेश
Social Media
नई दिल्ली:

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Actor: लंबे समय से चल रहे पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में कई कलाकार अलग-अलग किरदारों में नजर आ चुके हैं, लेकिन एक एक्टर ऐसे हैं जिन्होंने शो में 20 से भी ज्यादा किरदार निभाकर रिकॉर्ड बना दिया है. ये हैं नीलेश भट्ट, जिन्हें फैंस ‘गिरगिट' के नाम से भी जानते हैं. हर नए किरदार में वे इतनी सहजता से ढल जाते हैं कि लगता है मानो वो किरदार उनके लिए ही बनाया गया हो.

नीलेश भट्ट गुजराती एक्टर हैं. टीवी के अलावा उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों जैसे ‘ऑल इज वेल' और ‘ओह माय गॉड' में भी काम किया है. एक्टिंग में आने से पहले उनकी जिंदगी काफी अलग थी. उन्होंने 12 साल तक गुजराती थिएटर में काम किया, लेकिन इससे पहले उनकी अपनी कपड़ों की दुकान थी, जिसे वे खुद संभालते थे. एक्टिंग का जुनून उन्हें व्यापार छोड़कर इस क्षेत्र में ले आया.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नीलेश भट्ट ने छोटी-छोटी लेकिन यादगार किरदार किए हैं. इनमें बाबू चिपके, शराबी ड्राइवर, भिड़े का रिश्तेदार, सुंदर का दोस्त, राजू भाई, कारपेंटर, सोसाइटी का चोर, चंदू चिल्लर और हरियाली होटल का मैनेजर जैसे किरदार शामिल हैं. हर रोल में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और दर्शकों को खूब हंसाया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: राज बब्बर से इस कदर था प्यार, 7 महीने की प्रेग्नेंट स्मिता पाटिल ने डॉक्टर के मना करने पर भी रखा था करवाचौथ का व्रत, बेटे के जन्म के कुछ दिन बाद हुई मौत

शो के 18 साल के सफर में नीलेश भट्ट अकेले ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने इतने अलग अलग किरदार किए. इससे पहले उन्होंने ‘क्राइम पेट्रोल' और ‘सावधान इंडिया' जैसे शोज में भी काम किया है. आज भी वे इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं और अपने वीडियोज शेयर करते रहते हैं.
नीलेश भट्ट का यह सफर स्ट्रगल और डेडिकेशन की मिसाल है. कपड़ों की दुकान से लेकर छोटे पर्दे पर 20 से ज्यादा किरदारों तक का सफर दिखाता है कि सच्चे जुनून के आगे कोई रास्ता मुश्किल नहीं होता. आज भी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस उन्हें अलग-अलग किरदारों में देखकर तारीफ करते हैं और उनकी वर्सेटाइल एक्टिंग को पसंद करते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Twisha Sharma Case में Post-Mortem जांच पर उठे सवाल, AIIMS रिपोर्ट से सनसनी! | MP News