भारत और पाकिस्तानी फिल्मों और शोज में नजर आ चुका है ये एक्टर, खुद बताया किस देश की है असली नागरिकता

एक एक्टर की पहचान उसके काम से होती है. फिर वो चाहे किसी भी देश का रहने वाला क्यों न हो. एक ऐसे ही एक्टर हैं जिन्होंने इंडिया के साथ पाकिस्तान में भी काम किया है और उन्हें बहुत प्यार मिला है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इस एक्टर का इंडिया और पाकिस्तान दोनों से है खास रिश्ता
नई दिल्ली:

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अपने काम के दम पर पहचान बनाई है. उन्हें दुनिया के हर कोने में लोगों का प्यार मिला है और ये ही उनकी खासियत होती है. एक ऐसे ही एक्टर हैं अली खान. अली खान ने इंडिया में फिल्मों के साथ टीवी शोज में भी काम किया है. इतना ही नहीं उन्होंने पाकिस्तानी ड्रामा में भी काम किया है और उन्हें खूब पसंद भी किया है. खास बात ये है कि इंडिया और पाकिस्तान दोनों ही जगहों पर उन्हें लोगों का प्यार मिला है और कभी ट्रोलिंग का सामना नहीं करना पड़ा है. अली को मिलने वाले इस प्यार के लिए हर कोई उनसे उनकी नागरिकता के बारे में जरुर पूछता है.

किस देश के नागरिक हैं अली

अली ने पाकिस्तान में दिए एक पॉडकास्ट में बताया था कि वो ब्रिटिश नागरिक हैं. वो 35 साल तक इंडिया में रहें. जहां पर उनकी स्कूलिंग से लेकर दोस्तों, काम बचपन सब वहीं पर बीता है. मेरे सारे उस्ताद, सारे गुरु वहीं के हैं. पाकिस्तान मैं जगजीत सिंह और फरीदा खानम के साथ आया शो करने और शो करते करते मुझे इश्क हो गया. फिर मैंने डिसाइड किया कि जिससे मुझे इश्क हुआ वो ही मेरे बच्चों की मां बनेगी. अल्लाह ताला ने मेरी मान ली और चांदनी से शादी हो गई और मेरे दो बच्चे हैं.

अली खान के काम की बात करें तो उन्होंने हाल ही में काजोल के साथ द ट्रायल में काम किया था. इसके अलावा वो डॉन 2, तहरान जैसी कई फिल्मों में काम किया है. टीवी शो की बात करें तो उन्होंने दुश्मन, हिना जैसे कई सीरियल किए हैं. अली के पाकिस्तानी शोज की बात करें तो उन्होंने मेरे हमसफर, हादसा और एक और सितम है जैसे ड्रामा में काम किया है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran ने Chinese Spy Satellite से किया US Military Bases पर भयंकर हमला, सामने आई नई रिपोर्ट
Topics mentioned in this article