धर्मेंद्र संग दी 8 हिट फिल्में, प्रेयर मीट में नहीं हुआ शामिल, अब बॉबी-सनी से घर मिलने पंहुचा 79 साल का ये जिगरी दोस्त

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के हाल ही में हुए निधन ने पूरे फिल्म जगत को गहरे दुख में डाल दिया है. उनके जाने के बाद से ही लगातार श्रद्धांजलि देने वालों का सिलसिला जारी है. इस बीच धर्मेंद्र को उनके 79 साल के जिगरी दोस्त ने याद किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धर्मेंद्र के परिवार से मिलने पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के हाल ही में हुए निधन ने पूरे फिल्म जगत को गहरे दुख में डाल दिया है. उनके जाने के बाद से ही लगातार श्रद्धांजलि देने वालों का सिलसिला जारी है. एक ओर जहां उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने अपने यहां गीता पाठ रखा, वहीं दूसरी ओर देओल परिवार ने मुंबई के ताज होटल में प्रार्थना सभा आयोजित की. इस सभा में कई बड़े सितारे पहुंचे और सबने धर्मेंद्र को याद करते हुए अपनी भावनाएं साझा कीं.

इसी दौरान अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी धर्मेंद्र को याद करते नजर आए. दिल्ली से लौटने के बाद वे सीधे देओल परिवार से मिलने गए. मुलाकात के बाद उन्होंने अपने एक्स (Twitter) अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने धर्मेंद्र के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने लिखा कि वे बहुत भारी दिल के साथ धर्मेंद्र के घर गए थे. वहां उन्होंने सनी देओल, बॉबी देओल, उनकी पत्नी तन्या देओल और उनके बेटों से मुलाकात की.

शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा कि धर्मेंद्र सिर्फ एक स्टार नहीं थे, बल्कि एक शानदार इंसान थे, जिन्होंने अपने जीवन में असंख्य लोगों के दिलों को छुआ. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र हमेशा लोगों की यादों में जीवित रहेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि देओल परिवार से मिलकर उन्हें बहुत भावुक पल महसूस हुआ और उन्होंने पूरे परिवार के लिए शांति व शक्ति की प्रार्थना की.

Advertisement

शत्रुघ्न सिन्हा ने पोस्ट में धर्मेंद्र के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें भी साझा कीं, जिन्हें देखकर फैंस भावुक हो उठे. सोशल मीडिया पर लोग लगातार धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके योगदान को याद कर रहे हैं. गौरतलब है कि धर्मेंद्र के निधन ने फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसा खालीपन छोड़ दिया है, जिसे भरना मुश्किल है. उनके साथ काम करने वाले कलाकार ही नहीं, बल्कि उनके फैंस भी इस दुख से उबर नहीं पा रहे हैं.

आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा और धर्मेंद्र बहुत अच्छे दोस्त थे. दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में भी दीं, जिसमें दोस्त, कयामत, इंसानियत का दुश्मन, लोहा, आग ही आग, गंगा तेरे देश में, शहजादे और जुल्म-ओ-सितम जैसी कई फिल्में शामिल हैं.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Election 2026: 'झालमुड़ी' विवाद, तेज मिर्च का स्वाद? | PM Modi | Jhalmuri | Mamata Banerjee