द केरल स्टोरी 2 में लगेंगे 17 कट, रेप सीन किए कम, विजुएल्स भी हटाए, जानें रिलीज से पहले क्या होगा बदलाव

द केरल स्टोरी 2 का ट्रेलर आने के बाद से काफी विवाद हो रहा है. वहीं अब सीबीएफसी ने फिल्म में 17 कट के साथ बदलाव के आदेश दिए हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
द केरल स्टोरी में लगाए गए 17 कट्स
नई दिल्ली:

2023 में विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने देशभर में दर्शकों को झकझोर दिया था. अब उसी कहानी का अगला सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' आ रहा है, जिसकी चर्चा ट्रेलर सामने आने से खूब हो रही है. विवादों में आने के बाद से फिल्म पर राजनीति शुरु हो गई है. वहीं फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की जा रही है. लेकिन अब CBFC ने 17 कट और फिल्म में मॉडिफिकेशन करने के आदेश दिए हैं, जिसके साथ NDTV को मिली जानकारी के अनुसार, द केरल स्टोरी 2 को 16 प्लस यू ए सर्टिफिकेट दिया गया है.

केरल स्टोरी में किए जाएंगे ये 15 बदलाव

1.  इसके साथ ही कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है, यह डिस्क्लेमर फिल्म में जोड़ा गया है. 
2. महिलाओं को थप्पड़ मारने और मारपीट वाले विज़ुअल कम किए गए.
3. लिप-लॉक किसिंग विजुअल को ओरिजिनल के 50 प्रतिशत तक कम किया गया है.
4. फिल्म में जहां भी एंटी-टोबैको स्टैटिक वॉर्निंग होती है, वह भी जोड़ा गया है. 
5. रेप सीन के विजुअल को ओरिजिनल के 50 प्रतिशत तक कम किया गया है.
6. महिलाओं के सिर पर वार करने वाले विजुअल कम कर दिए गए हैं.
7. वॉइस-ओवर के साथ स्टैटिस्टिक टेक्स्ट स्लेट का ड्यूरेशन बढ़ाया गया.
8.  स्क्रिप्ट डायलॉग के अनुसार स्क्रिप्ट सबमिट की गई है.
9. सच्ची घटना पर आधारित सीन के लिए सही डॉक्यूमेंट सबमिट किए गए (CEO को पेनड्राइव में जमा किए गए).
10. डायलॉग में बदलाव किया गया है. 
11. बुलडोजर से आरोपी के घर को गिराने के विजुअल में भी बदलाव किए गए हैं. 
12. डायलॉग बदले गए हैं.  
13. फिल्म में इस्तेमाल किए गए माइनर आर्टिस्ट के लिए कंसेंट लेटर जमा किया गया है .
14. कुछ शब्दों को म्यूट किया गया है. 

कुल बदलाव (टेक्निकल )

15. जांच के समय कुल 31 सेकंड डिलीट किए गए है. 
16. जांच के समय अनुसार, कुल रिप्लेसमेंट  02:03 मिनट है. 
17. डिलीट/रिप्लेसमेंट के बाद फाइनल ड्यूरेशन 131 मिनट 24 सेकंड  हो गया है. 

द केरल स्टोरी के बारे में 

'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया लीड रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है.  वहीं निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और सह-निर्माता आशिन ए. शाह की टीम ने इसे सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया है. 

द केरल स्टोरी 2 की कहानी 

 द केरल स्टोरी 2 का विवादित ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था. ट्रेलर की शुरुआत एक चौंकाने वाले बयान से होती है, जिसमें कहा गया है कि अगले 25 साल में भारत एक इस्लामिक स्टेट बन सकता है. इसके बाद कहानी अलग-अलग राज्यों की ओर जाती है और तीन हिंदू लड़कियों की जिंदगी की घटनाओं को सामने लाती है. आगे राजस्थान में एक परिवार पुलिस स्टेशन पहुंचता है और शिकायत करता है कि उनकी 16 साल की बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन करने की कोशिश की गई है. वहीं, इसके बाद मध्य प्रदेश की कहानी दिखाई जाती है, जहां एक हिंदू लड़की को प्यार के नाम पर धोखा देकर शादी का झांसा दिया जाता है, लेकिन उसके बाद उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाया जाता है. लड़की का अकेलापन और उसकी चुप्पी दर्शकों को उसके दर्द का एहसास कराती है. तीसरी कहानी में केरल में एक मुस्लिम लड़का अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड से लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के लिए कहता है. जब लड़की अपने धर्म को बनाए रखने की बात करती है, तो स्थिति तनावपूर्ण हो जाती है. 

Featured Video Of The Day
Jharkhand Plane Crash | Ranchi Air Ambulance के साथ क्या हुआ? प्लेन क्रैश की Inside Story | BREAKING
Topics mentioned in this article