The Chestnut Man 2 Review: सीरियल किलर, रिवेंज और इमोशंस का परफेक्ट कॉकटेल हैं नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज के ये 6 एपिसोड, पढ़ें रिव्यू

The Chestnut Man 2 Review in Hindi: नेटफ्लिक्स की सुपरहिट वेब सीरीज का सीजन 2 लौट आया है. एक के बाद एक हो रहे कत्ल, अपनों के बीच ही छिपा है कातिल. सांसें रोक देने वाले 6 एपिसोड. जानें कैसी है वेब सीरीज, पढ़ें रिव्यू.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
The Chestnut Man 2 Review in Hindi: द चेस्टनट मैन 2 रिव्यू, जानें कैसी है नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज

The Chestnut Man 2 Review in Hindi: 'द चेस्टनट मैन' का दूसरा सीजन 'हाइड ऐंड सीक' 7 मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुका है. अगर आप सीजन एक के दीवाने हैं या अच्छी-खासी क्राइम थ्रिलर देखना पसंद करते हैं तो यह सीजन आपके लिए परफेक्ट है. कुल 6 एपिसोड वाले इस सीजन को पूरी दुनिया में एक साथ रिलीज किया गया है, जिसे हिंदी डब और इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ आसानी से देखा जा सकता है. हर एपिसोड 45 से 55 मिनट लंबा है, यानी वीकेंड में 2-3 दिन में पूरा बिंज किया जा सकता है. यही नहीं, इसकी कहानी पहले सीजन से ज्यादा इंटेंस हैं.

नया सीजन, नए खुलासे

सीजन 2 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सिर्फ क्राइम और मर्डर मिस्ट्री तक सीमित नहीं रहता. इसमें डिटेक्टिव मार्क हेस और नाया थुलिन के बीच का रिश्ता अब और गहरा हो गया है. दोनों के व्यक्तिगत घाव, पुरानी यादें और भावनात्मक संघर्ष कहानी को और भी मजबूत बनाते हैं. सीजन 1 के फैंस को यह इमोशनल डेप्थ बेहद पसंद आएगा. एक महिला लापता होने के साथ कहानी शुरू होती है और अपराधी बच्चों की पुरानी कविता 'हाइड ऐंड सीक' का इस्तेमाल करके पुलिस को चुनौती देता है. 'द चेस्टनट मैन 2' फिर लौटी है, लेकिन इस बार और ज्यादा खौफनाक और रहस्यमय तरीके से.

The Chestnut Man Season 2: खत्म किए बिना उठ नहीं पाएंगे

माहौल और अपराध

यह सीजन नॉर्डिक नॉयर स्टाइल को पूरी तरह बरकरार रखता है. कोपनहेगन की सर्द, धुंध भरी सड़कें, अंधेरे माहौल और बैकग्राउंड म्यूजिक सीरीज को और भयावह बना देते हैं. डायरेक्टर का विजुअल स्टाइल और सिनेमैटोग्राफी इतनी शानदार है कि हर फ्रेम एक पेंटिंग की तरह लगता है. मिड-सीजन में आने वाला ट्विस्ट इतना शॉकिंग है कि आप का दिल टूट जाएगा. कहानी आपको अंत तक बांधे रखती है और हर एपिसोड के बाद अगला देखने का मन करता है.

The Chestnut Man 2: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है द चेस्टनट मैन 2 

झकास एक्टिंग

मिक्केल बो फुल्सगार्ड और डेनिका सुरसिक की एक्टिंग इस सीजन की जान है. दोनों की केमिस्ट्री पहले से ज्यादा सॉलिड और इमोशनल है. अगर आप लंबी-लंबी सीरीज से थक चुके हैं तो यह छोटा और बिंजेबल फॉर्मेट आपके लिए राहत भरा होगा. सिर्फ 6 एपिसोड में पूरी कहानी समेट ली गई है, फिर भी कोई कमी महसूस नहीं होती.

Advertisement

द चेस्टनट मैन सीजन 2 हाइड ऐंड सीक ट्रेलर 

क्यों देखें इस सीजन को?

सबसे पहले तो यह सीजन 1 से ज्यादा इमोशनल और साइकोलॉजिकल है. यह सिर्फ अपराध सुलझाने की कहानी नहीं, बल्कि इंसानी रिश्तों, गिल्ट और ट्रॉमा पर भी गहराई से बात करती है. प्रोडक्शन वैल्यू टॉप क्लास है और टेंशन हर एपिसोड में बढ़ता जाता है. नेटफ्लिक्स पर रिलीज के कुछ ही दिन में यह टॉप 10 में शामिल हो चुकी है.

Advertisement

हालांकि शुरुआती एक-दो एपिसोड थोड़े स्लो लग सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ लेता है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 10 में से 7.7 है. मेरी सलाह है कि अगर आपने सीजन 1 देखा है तो तुरंत सीजन 2 देख डालें. अगर पहली बार देख रहे हैं तो भी कोई दिक्कत नहीं, क्योंकि यह काफी हद तक स्टैंडअलोन कहानी है. 

Featured Video Of The Day
Bareilly storm Viral Video: हवा में उड़ गया आदमी! बरेली से आया डरावना वीडियो, तूफान का खौफनाक कहर
Topics mentioned in this article