Tere Naam Box Office Collection Day 1: राधे की मोहब्बत फिर छाई, री-रिलीज में भी फिल्म ने दिखाया दम, पहले दिन कमाए इतने

Tere Naam Re Release Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आइकॉनिक फिल्म तेरे नाम एक बार फिर सिनेमाघरों में री-रिलीज हुई है और आते ही दर्शकों के दिलों में पुरानी यादें ताजा कर दी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Tere Naam Collection Day 1: राधे की मोहब्बत फिर छाई, कमाए इतने करोड़

Tere Naam Re Release Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आइकॉनिक फिल्म तेरे नाम एक बार फिर सिनेमाघरों में री-रिलीज हुई है और आते ही दर्शकों के दिलों में पुरानी यादें ताजा कर दी हैं. 2003 में रिलीज हुई यह फिल्म आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे इमोशनल लव स्टोरी में गिनी जाती है. ‘तेरे नाम' में सलमान खान का राधे मोहन वाला किरदार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है. उनका गुस्सा, प्यार और दर्द- इन तीनों भावनाओं का अनोखा मेल इस किरदार को खास बनाता है. फिल्म में उनकी एक्टिंग ने उस दौर में लोगों को भावुक कर दिया था और यही वजह है कि यह फिल्म एक कल्ट क्लासिक बन गई.

तेरे नाम ने 2003 में कमाए थे इतने करोड़ 

फिल्म की कहानी राधे और निर्जरा की अधूरी प्रेम कहानी पर आधारित है, जो दर्शकों को हंसाती भी है और रुलाती भी है. खासकर फिल्म का क्लाइमैक्स आज भी लोगों की आंखें नम कर देता है. इसके अलावा ‘तेरे नाम', ‘तुमसे मिलना' और ‘लगन लागी' जैसे गाने आज भी उतने ही पसंद किए जाते हैं जितने पहले थे. जब यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी, तब इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 14.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो उस समय के हिसाब से बड़ी सफलता थी. इस फिल्म ने सलमान खान के करियर को नई ऊंचाई दी और उन्हें एक अलग पहचान दिलाई.

21 साल बाद पहले दिन किया इतना कलेक्शन 

अब 21 साल बाद फिल्म की री-रिलीज ने भी शानदार शुरुआत की है. पहले दिन फिल्म ने करीब 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जो किसी पुरानी फिल्म के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है. यह दिखाता है कि ‘तेरे नाम' का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है. थिएटर में पुराने फैंस जहां इस फिल्म को दोबारा बड़े पर्दे पर देखने पहुंचे, वहीं नई पीढ़ी भी इस क्लासिक लव स्टोरी से जुड़ती नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के डायलॉग्स और सीन फिर से वायरल हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Exclusive: राजपाल यादव के साथ हुआ षड़यंत्र, वकील ने खोली केस की पोल, कहा- कौन लेता है 60 परसेंट ब्याज

Featured Video Of The Day
Iran Attack on Israel: UAE का कहना है कि उसने ईरान की कई मिसाइलों को रोका | Iran Israel WAR