TMKOC का 16 साल पुराना एक एपिसोड है पूरे शो पर भारी, यूट्यूब पर 10 करोड़ बार देखा जा चुका है इसे, IMDB पर मिली 9.8 रेटिंग

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का एक पुराना एपिसोड आज भी दर्शकों का सबसे फेवरेट बना हुआ है. इस एपिसोड को IMDB पर 9.8 रेटिंग मिली है और यूट्यूब पर भी इसे 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तारक मेहता का उल्टा चश्मा का सबसे पॉपुलर एपिसोड
Social Media
नई दिल्ली:

टीवी की दुनिया में अगर किसी कॉमेडी शो ने सालों तक लोगों को लगातार एंटरटेन किया है तो वो है ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा'. साल 2008 में शुरू हुआ ये शो आज भी ऑडियंस की पहली पसंद बना हुआ है. जेठालाल, भिड़े, पोपटलाल और दयाबेन जैसे किरदार घर-घर में मशहूर हैं. पिछले 18 सालों में इस शो के 4700 से ज्यादा एपिसोड टेलीकास्ट हो चुके हैं, लेकिन इन सबके बीच एक एपिसोड ऐसा भी है जिसे दर्शकों ने सबसे ज्यादा प्यार दिया. यही वजह है कि उस एपिसोड को IMDB पर शानदार रेटिंग मिली और यूट्यूब पर भी करोड़ों लोग उसे देख चुके हैं.

TMKOC का सबसे पॉपुलर एपिसोड

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस लगभग हर एपिसोड को पसंद करते हैं लेकिन शो का एपिसोड नंबर 417 सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. ये एपिसोड 2 मार्च 2010 को टेलीकास्ट हुआ था. इस कहानी में गोकुलधाम सोसाइटी में एक भूतनी की एंट्री दिखाई गई थी जिससे पूरा माहौल डर और सस्पेंस से भर जाता है.

जब भूतनी से भिड़े का हुआ सामना

इस एपिसोड में सबसे पहले गोकुलधाम सोसायटी के एकमेव सेक्रेटरी आत्माराम भिड़े का सामना उस रहस्यमयी भूतनी से होता है. शुरुआत में भिड़े डर जाते हैं, लेकिन धीरे-धीरे पूरी सोसाइटी में डर फैल जाता है. एक-एक करके सभी लोग उस भूतनी की बात करने लगते हैं और गोकुलधाम में अजीब माहौल बन जाता है. यही सस्पेंस और कॉमेडी का कॉम्बिनेशन दर्शकों को काफी पसंद आया था.

आखिर क्या था पूरा सच

कहानी में बाद में बड़ा ट्विस्ट आता है. लोगों को पता चलता है कि वो कोई असली भूतनी नहीं थी, बल्कि एक महिला थी जो डर का फायदा उठाकर सोसाइटी में रह रही थी. इस खुलासे के बाद एपिसोड और ज्यादा मजेदार बन जाता है. कॉमेडी के साथ हल्का डर और सस्पेंस दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है.

Advertisement

IMDB रेटिंग और यूट्यूब पर 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज

इस एपिसोड को IMDB पर 10 में से 9.8 की शानदार रेटिंग मिली हुई है. वहीं सोनी सब के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए इस एपिसोड को 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यही वजह है कि इसे आज भी शो का सबसे आइकॉनिक और एंटरटेनिंग एपिसोड माना जाता है.

यह भी पढ़ें: 2006 में आई विवाह की भोली-भाली छुटकी अब दिखती है इतनी स्टाइलिश, 20 साल बाद पहचानना हुआ मुश्किल

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Suvendu Adhikari के CM बनते ही Mamata Banerjee के करीबियों पर एक्शन शुरु! | CM Yogi