Bhojpuri Movie: 'स्वर्ग से प्यारा घर हमारा' का ट्रेलर रिलीज, बिगड़ैल सास की नकेल कसती दिखीं आम्रपाली दुबे

Swarg se Pyara Ghar Hamara Trailer: आम्रपाली दुबे की नई फिल्म 'स्वर्ग से प्यारा घर हमारा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. देखें भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन कैसे बिगड़ैल सास के होश ठिकाने लगा रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Bhojpuri New Movie: आम्रपाली दुबे ने ट्रेलर में उड़ाया गर्दा
नई दिल्ली:

New Bhojpuri Movie: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और अभिनेता अंशुमान सिंह की नई फिल्म 'स्वर्ग से प्यारा घर हमारा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. वर्ल्डवाइड फिल्म प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस पारिवारिक ड्रामा फिल्म का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी होते ही दर्शकों में खासी हलचल मचा दी है. ट्रेलर की शुरुआत एक पारंपरिक संयुक्त परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी से होती है, जहां सास-बहू के बीच छोटी-छोटी बातों पर नोक-झोंक और तकरार आम बात है. 

'स्वर्ग से प्यारा घर हमारा' की कहानी एक ऐसे घर के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो कभी खुशियों और एकजुटता से भरा हुआ था, लेकिन समय के साथ रिश्तों में दरार आने लगती है. आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) फिल्म में एक मजबूत और सशक्त बहू के किरदार में नजर आ रही हैं, जो ना सिर्फ अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाती हैं, बल्कि परिवार को टूटने से बचाने की पूरी कोशिश भी करती हैं. ट्रेलर में उनके भावुक संवाद और प्रभावशाली अभिनय की झलक साफ दिखाई दे रही है. कहानी में एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आता है, जब घर के अंदर सत्ता का संघर्ष शुरू होता है और पारिवारिक रिश्तों में गहरी दरार पड़ने लगती है.

'स्वर्ग से प्यारा घर हमारा' ट्रेलर

फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में आम्रपाली दुबे और अंशुमान सिंह के अलावा श्रद्धा नवल, प्रकाश जैस, विनोद मिश्रा, श्वेता वर्मा, निशा सिंह और उमाकांत राय जैसे अनुभवी कलाकार शामिल हैं. निर्देशन प्रवीण कुमार गुडूरी ने किया है, जो सामाजिक और पारिवारिक मुद्दों पर आधारित कहानियों के लिए जाने जाते हैं. निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह हैं, जबकि लेखन इंद्रजीत एस कुमार का है. 

ट्रेलर रिलीज के मौके पर आम्रपाली दूबे ने कहा, 'इस फिल्म के ट्रेलर में पारिवारिक रिश्तों की अहमियत और घर की एकता पर खास जोर दिया गया है. हमारा मकसद दर्शकों को यह संदेश देना है कि एक घर तभी सच्चा स्वर्ग बन सकता है, जब उसमें रहने वाले सदस्य एक-दूसरे का सम्मान करें और मुश्किल वक्त में साथ निभाएं.'

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran-Israel War | इजरायली हमलों से Lebanon में तबाही का मंजर! | Trump-Netanyahu | NDTV India | Top