शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी में सुष्मिता सेन ने पहनी 19 साल पुरानी साड़ी, यकीन नहीं तो खुद देखिए

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल पिछले कुछ समय से दोबारा साथ नजर आ रहे हैं. दिवाली पार्टीज में भी दोनों साथ शामिल होते नजर आए.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
सुष्मिता सेन
नई दिल्ली:

पिछले साल ब्रेकअप के बाद सुष्मिता सेन एक बार फिर से रोहमन शॉल के साथ नजर आ रही हैं. यह जोड़ी दिवाली पार्टियों में एक साथ शामिल होती दिखी. शनिवार 11 नवंबर को शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी में भी दोनों साथ दिखे. उनके साथ सुष्मिता की बेटी रिनी सेन भी थीं जो नए लुक में काफी अलग लग रही थीं.

सुष्मिता ने बेज रंग की साड़ी में अकेले पोज देने के बाद रोहमन और रिनी के साथ और भी तस्वीरें खिंचवाईं. सुष्मिता ने पार्टी में वही साड़ी पहनी थी जो उन्होंने कॉफी विद करण सीजन 1 में पहनी थी. इस एपिसोड में सुष्मिता संजय दत्त के साथ नजर आई थीं. पार्टी में रोहमन सफेद कुर्ता पायजामा में थे और इसके साथ उन्होंने नेहरू जैकेट पहनी थी. उन्होंने अपने लंबे बालों का एक बन बनाया हुआ था. रिनी एक फ्लेयर वाली साड़ी में पहुंचीं और इसके साथ एक चोकर नेकलेस भी पहना. बिना चश्मे और सीधे बालों के साथ उन्होंने एक नया लुक ट्राय किया. एक पपराजी ने इंस्टाग्राम पर पार्टी से उनका एक वीडियो शेयर किया. "बॉबी डार्लिंग ने वीडियो पर कमेंट किया... "किलर लग रही हो सुश".

सुष्मिता और रोहमन

इससे पहले सुष्मिता और रोहमन एक दिवाली पार्टी में शामिल हुए थे जहां उन्हें हाथों में हाथ डाले और एक साथ पोज देते हुए देखा गया था. कैमरे की तरफ हाथ पकड़ते समय सुष्मिता उनकी तरफ झुक गईं. सुष्मिता ने दिसंबर 2021 में अपने ब्रेकअप के बारे में एक पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने लिखा था, “हमने दोस्त के तौर पर शुरुआत की हम दोस्त बने रहेंगे!!! रिश्ता काफी समय पहले खत्म हो चुका था... प्यार बना हुआ है!".

Advertisement

वर्कफ्रंट पर सुष्मिता सेन

सुष्मिता अब आर्या सीजन 3 के साथ वापस आ चुकी हैं जो 3 नवंबर को डिज़्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी. शो के रिव्यू में उन्हें खूब तारीफें मिलीं. कहा गया कि सुष्मिता पहले दो सीजन में डरी हुई मां से लेकर सीजन 3 में दहाड़ती शेरनी में बदल गई हैं. 

Featured Video Of The Day
US Government Iran War पर Daily $500 Million फूंक रही? Zohran Mamdani का Trump से तीखा सवाल