सुरेखा सीकरी बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस थीं, उन्होंने फिल्मों से लेकर टेलीविजन पर अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया. उन्होंने हर तरह के रोल किए और हर रोल में पसंद की गई. थिएटर, फिल्म और टेलीविजन पर उन्होंने लंबे समय तक राज किया. वह 'बालिका वधू' में 'दादी सा' के रोल में घर घर पसंद की गईं. वहीं 'तमस', 'मम्मो' और 'बधाई हो' के लिए तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते. NSD से पढ़ीं सुरेखा ने अपने 4-दशक लंबे करियर में कड़क सास से लेकर दादी के किरदारों को जीवंत कर दिया. आज उनका जन्मदिन है और इस खास मौके पर हम एक्ट्रेस के बारे कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में फैंस कम ही जानते हैं...
सुरेखा सिकरी ने जीता नेशनल अवॉर्ड
सुरेखा सिकरी, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली दिग्गज अदाकारा थीं. अपने शानदार करियर के बावजूद एक ख्वाहिश पूरी नहीं कर सकीं. दरअसल, वह अमिताभ बच्चन के साथ काम कर्फ्ना चाहती थीं. एक इंटरव्यू में उन्होंने इस इच्छा का जिक्र भी किया था, जो अधूरी ही रह गई. हालांकि, अपने करियर के आखिरी दौर में उन्होंने बधाई हो जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी. उनका 2021 में 76 साल की उम्र में निधन हो गया.
एक्ट्रेस ने फिल्म समीक्षक राजीव मसंद के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह अपनी अगली फिल्म में मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम करना पसंद करेंगी. जब मसंद ने उनसे पूछा कि 'बधाई हो' की अप्रत्याशित सफलता के बाद उनके लिए आगे क्या है, तो उन्होंने कहा, "मुझे इस बारे में कोई अंदाजा नहीं है. मुझे उम्मीद है कि मैं और भी फिल्मों में काम करूंगी और ज्यादा सार्थक भूमिकाएं निभाऊंगी. मुझे अभी-अभी टेलीविजन पर एक शो का ऑफर मिला है, जिसमें मेरा किरदार काफी दिलचस्प है. इसलिए मैंने उसे स्वीकार कर लिया है. मुझे अमिताभ बच्चन के साथ काम करने में कोई हिचक नहीं होगी."
कलर्स टीवी के शो 'बालिका वधू' में 'दादीसा' उनके सबसे यादगार किरदार में से एक था.. इससे वह घर-घर में मशहूर हो गई थीं.हालांकि'बधाई हो' से उन्हें नई पहचान मिली.
सुरेखा सीकरी का नसीरुद्दीन शाह से रिश्ता
सुरेखा सीकरी का नसीरुद्दीन शाह के परिवार से थीं. नसीरुद्दीन शाह ने अपनी पहली शादी मनारा सीकरी (परवीन मुराद) से की थी, जो सुरेखा सीकरी की सौतेली बहन थीं. ऐसे में वह एक्ट्रेस के जीजा थे. वह अभिनेत्री हीबा शाह की मौसी भी थीं.