'गदर' के 'तारा सिंह' बनकर बेटे करण के संगीत में पहुंचे सनी देओल, 'मैं निकला गड्डी लेके' पर डांस वीडियो देख फैंस हो जाएंगे दीवाने

करण देओल की संगीत सेरेमनी की नए वीडियो सामने आ गए हैं, जिसमें सनी देओल के डांस से लेकर दादा धर्मेंद्र की झलक देखने को मिली है.

विज्ञापन
Read Time: 14 mins
बेटे करण देओल के संगीत में सनी देओल ने किया डांस
नई दिल्ली:

धर्मेद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी के फंक्शन की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है, जिसके वीडियो और तस्वीरें एक के बाद एक सामने आ रहे हैं. इसी बीच करण देओल और द्रिशा आचार्य की संगीत सेरेमनी की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें लाइमलाइट सुपरस्टार धर्मेंद्र और उनके बेटे सनी देओल चुराते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, वीडियो में सनी देओल गदर के तारा सिंह के लुक में एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि एक वीडियो में वह अपनी इस फिल्म के गाने पर डांस करते हुए भी दिख रहे हैं.  

पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में होने वाले दुल्हा-दुल्हन करण और द्रिशा मैचिंग ब्लैक आउटफिट में नजर आए. जबकि सनी देओल ने पार्टी में अपने आइकोनिक किरदार गदर के तारा सिंह के लुक में पहुंचे.

इसके अलावा दूसरी वीडियो में सनी देओल को गदर फिल्म के मैं निकला गड्डी लेके गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि वहां खड़े मेहमान जमकर तालिया बजा रहे हैं.

Advertisement

इस वीडियो को देखकर फैंस को गदर 2 की याद आ गई, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है. वहीं इससे पहले बॉबी देओल की वाइफ के साथ डांस वीडियो भी सामने आई है, जिस पर फैंस प्यार बरसा रहे हैं. 

Advertisement

बेटे करण के प्री-वेडिंग फेस्टिवल में दिखे सनी देओल, हाथ पर सजी मेहंदी की है चर्चा

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War | Bharat Ki Baat Batata Hoon: ईरान नहीं रूस में है Mojtaba Khamenei?