सनी देओल और बॉबी देओल ने कपिल शर्मा को कर दिया कनफ्यूज, कॉमेडियन की हालत देख छूट जाएगी हंसी

कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में सनी देओल और बॉबी देओल की मस्ती देखने लायक है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सनी देओल और बॉबी देओल ने जमा दिया रंग
नई दिल्ली:

कपिल शर्मा के लेटेस्ट एपिसोड में आपको सनी देओल और बॉबी देओल की मस्ती देखने को मिलने वाली है. दोनों भाइयों ने पूरे एपिसोड पर चार चांद लगा दिए. अगर आपने अभी तक एपिसोड नहीं देखा है तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. दोनों ने मिलकर वहां तो रौनक लगाई ही प्रोमो में भी वो कपिल के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं. आप देखेंगे कि कैसे दोनों ने कपिल को कनफ्यूज कर दिया. वो समझ ही नहीं पाए कि कब क्या जवाब दूं और कब क्या कहूं. कपिल ने ये प्रोमो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया था. इसमें आप देखेंगे कि पहले सनी देओल कपिल से पूछते हैं, कपिल आ गया क्या ? इस पर कपिल बहुत ही एक्साइटेड होकर जवाब देते हैं, हां पाजी आ गया नेटफ्लिक्स पर. तो सनी कहते हैं अरे खाना..खाना आ गया. कपिल कहते हैं...आ रहा है आ रहा है.

इसके बाद बॉबी ने खेला गेम

अब जैसे ही सनी चुप होते हैं बॉबी पूछते हैं, कपिल आ गया क्या. कपिल तुरंत कहते हैं, आ रहा है पाजी खाना आ रहा है. इस पर बॉबी कहते हैं अरे मैं तो एपिसोड के लिए पूछ रहा हूं और तीनों हंस पड़ते हैं. कपिल के साथ देओल ब्रदर्स की ये मस्ती लोगों को खूब पसंद आ रही है. इस वीडियो पर फैन्स के बड़े ही मजेदार कमेंट आ रहे हैं. एक ने लिखा, मैंने ये एपिसोड देखा सब्सक्रिप्शन के पैसे वसूल हो गए. एक ने लिखा, सनी और बॉबी ने तो एक बार फिर दिल जीत लिया.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Mojtaba Khamenei Vs Donald Trump, ईरान-अमेरिका जंग के 14वें दिन क्या-क्या हुआ?