करिश्मा कपूर ने प्रिया कपूर की सुप्रीम कोर्ट में की गई अपील को बताया 'बेमतलब', एक्स ननद ने भी उठाए सवाल 

करिश्मा कपूर के बाद संजय कपूर की बहन मंधिरा कपूर ने प्रिया सचदेव के पति के तलाक के कागजातों का एक्सेस मांगने पर सवाल उठाया है. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
करिश्मा कपूर से 2016 में हुआ था संजय कपूर का तलाक
नई दिल्ली:

संजय कपूर के निधन के बाद उनकी संपत्ति को लेकर मामला पहले से ही कोर्ट में चल रहा है. करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान कपूर ने बीते साल उद्योगपति की विरासत और उनकी तीसरी पत्नी प्रिया कपूर के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने की मांग की थी. अब उद्योगपति की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर द्वारा संजय कपूर और करिश्मा कपूर के तलाक से जुड़े कागजात प्राप्त करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की और करिश्मा कपूर को मामले में नोटिस भी जारी किया है. इसके चलते संजय कपूर की बहन मंधिरा कपूर ने भी प्रिया सचदेव के इस कदम पर सवाल उठाया है. जबकि करिश्मा कपूर के वकील ने इसे तुच्छ बताया है. 

करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक के कागजातों की मांग

करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक केस को लेकर प्रिया कपूर की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा कपूर को नोटिस जारी किया है और दो हफ्ते के अंदर जवाब दाखिल करने के लिए भी कहा है. जस्टिस ए एस चंदूरकर की चेंबर बेंच ने प्रिया कपूर की अर्जी पर सुनवाई की है. दरअसल, प्रिया कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर 2016 में हुए करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां मांगी हैं. प्रिया कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में दायर आवेदन में मांग की है कि उन्हें तलाक याचिका के सभी दस्तावेज, कोर्ट में दाखिल दस्तावेज, सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश और खास तौर पर सेटलमेंट यानी समझौते की प्रमाणित प्रतियां दी जाएं. 

संजय कपूर की बहन ने उठाए सवाल

संपत्ति विवाद में संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर भी अपना पक्ष रख चुकी है और उन्होंने करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चों का सपोर्ट किया. वहीं अब उन्होंने एएनआई को दिए इंटरव्यू में प्रिया सचदेव के तलाक के कागजात मांगने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने इसे "अनावश्यक और गलत जगह पर" लाने की कोशिश बताया है. मंधिरा कपूर स्मिथ ने बताया कि यह ध्यान भटकाने की कोशिश है. 

मंधिरा कपूर ने कही ये बात 

आगे उन्होंने कहा, "अगर मेरे भी को इन कागजातों को शेयर करना होता तो वह जब वह शादीशुदा थे. तब ऐसा करते. मुझे समझ नहीं आ रहा कि यह अब क्यों घसीटा जा रहा है. " इससे पहले मंदिरा ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि वे पहले से ही प्रिया कपूर और संजय की शादी के खिलाफ थीं क्योंकि उनका मानना था कि प्रिया की नजर संजय की प्रॉपर्टी पर है. उन्होंने अफसोस भी जताया था कि वे बुरे समय में करिश्मा कपूर का साथ नहीं दे पाई थीं. 

Advertisement

करिश्मा कपूर के वकील ने इस कदम को बताया बेवजह

करिश्मा कपूर के वकीलों, रवि शर्मा और अपूर्व शुक्ला ने प्रिया कपूर की एप्लीकेशन पर यह कहते हुए आपत्ति जताई कि यह "बेवजह" हो रहा है और इसका मकसद फैमिली कोर्ट के एक मामले से पर्सनल जानकारी निकालना है, जो संजय कपूर और करिश्मा कपूर के बीच गोपनीय है. 

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक साल 2016 का हाई-प्रोफाइल केस था, जिसे न्यायालय में बंद कमरे में सुलझाया गया था. तलाक के बाद हुए समझौते में बच्चों की कस्टडी करिश्मा कपूर को मिली थी और बच्चों की परवरिश के लिए गुजारा भत्ता भी मिला था, जबकि संजय कपूर को बच्चे से मिलने का अधिकार मिला था. हालांकि संजय कपूर के अचानक निधन के बाद कोर्ट में संपत्ति को लेकर केस चल रहा है. दोनों बच्चों ने प्रिया कपूर पर फर्जी वसीयत कोर्ट में पेश करने और संपत्ति से वंचित रखने का आरोप लगाने के बाद कार्रवाई की मांग की थी. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ali Larijani Assassinated By Israel: बेटी से मिलना Iran Security Chief को कैसे भारी पड़ा? | Iran War