गोविंदा का भले ही बॉलीवुड करियर खत्म हो गया हो, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी और फैंस के बीच जलवा आज भी बरकरार है. गोविंदा लंबे समय से फ्लॉप चल रहे हैं और बार-बार कमबैक करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन शाहरुख खान, बॉबी देओल और सनी देओल की तरह उन्हें बड़ा ब्रेक नहीं मिल पा रहा है. फिलहाल वह आए दिन अपनी पत्नी सुनीता आहूजा संग चर्चा में रहते हैं. सुनीता अपनी बेबाकी और रौबदार अंदाज के लिए मशहूर हैं. वह जो भी बोलती हैं सच बोलती हैं और सच के सिवा कुछ नहीं बोलती हैं.
सुनीता ने कई बार गोविंदा की बातों को भी गलत बता उन्हें झूठा भी साबित कर दिया है. बावजूद इसके इस स्टार कपल में शादी के 38 साल बाद भी प्यार बरकरार है. चलिए देखते हैं सुनीता आहूजा की 10 खूबसूरत तस्वीरें.
पॉडकास्ट के जमाने सुनीता ने हाल ही में यूट्यूब पर डेब्यू किया है और अपने पहले व्लॉग में पति गोविंदा संग तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी थी.
गोविंदा और सुनीता के तलाक की एक नहीं बल्कि कई बार अफवाह उड़ी हैं और कपल ने इसे बार-बार खारिज किया है.
सुनीता ने अपने व्लॉग में कहा था कि भगवान के अलावा कोई भी सुनीता और गोविंदा को अलग नहीं कर सकता. गोविंदा की पत्नी इन दिनों अपने व्लॉग से छाई हुई हैं. इसके अलावा वह अपने बेबाक अंदाज के लिए भी मशहूर हैं.
यूट्यूब पर सुनीता के लाखों सब्सक्राइबर हो गए हैं और उनका जलवा नजर आ रहा है. सुनीता अपने स्टार पति गोविंदा से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और नई-नई अपडेट साझा करती रहती हैं.
इंस्टाग्राम पर उन्हें 3 लाख से ज्यादा फैंस फॉलो करते हैं. वहीं, गोविंदा के इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन फैंस हैं.
सोशल मीडिया पर सुनीता की तुलना बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान से की जा रही है.
सुनीता ने गोविंदा के इस दावे को भी झूठ करार दिया था कि एक्टर को जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार ऑफर हुई थी.
एक बार जब सुनीता को बिग बॉस का ऑफर गया तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा क्या वो शाहरुख की पत्नी गौरी को बुला सकते हिं क्या? जब उन्हें नहीं तो मुझे क्यों.