IPL से पहले ये पूर्व क्रिकेटर देखना चाहते हैं 'धुरंधर 2', नहीं मिली टिकट तो जमील जमाली से मांगी मदद 

दिग्गज पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर के लिए धुरंधर 2 की टिकट दिलाने की कोशिश में एक्टर राकेश बेदी लग गए हैं, जिसका वीडियो उन्होंने शेयर किया है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
धुरंधर 2 की सुनील गावस्कर को नहीं मिल रही टिकट
नई दिल्ली:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का इंतजार फैंस को ही नहीं क्रिकेटर्स को भी रहता है. वहीं 28 मार्च 2026 से इसकी शुरुआत होने वाली है. लेकिन पूर्व क्रिकेटर को आईपीएल से ज्यादा धुरंधर 2 देखने का इंतजार है. दरअसल, रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जो कि आईपीएल की चर्चा के बीच बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. वहीं फिल्म के शोज हाउसफुल हो रहे हैं. इसके चलते फिल्म की टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है. इसी बीच भारत के जाने माने पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर को भी फिल्म की टिकट मिलने में मुश्किल हो रही है, जिसका जिक्र धुरंधर 2 डायरेक्टर राकेश बेदी ने किया है, जो फिल्म में जमील जमाली का किरदार निभा रहे हैं. 

राकेश बेदी ने टिकट दिलाने का किया वादा

राकेश बेदी ने वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने धुरंधर 2 के स्पॉइलर शेयर ना करने की गुजारिश की. वहीं उन्होंने सुनील गावस्कर की रिक्वेस्ट के बारे में बात की. उन्होंने कहा, स्पोर्ट्स की बात करते हुए, बीते दिन मैं भारत के दिग्गज स्पोर्ट्सपर्सन सुनील गावस्कर जी से मिला. उन्होंने कहा, राकेश जी. मुझे टिकट नहीं मिल पा रही है. प्लीज मेरे लिए अरेंज करवाएं. इसीलिए मैं उनके लिए कुछ टिकट का बंदोबस्त कर रहा हूं. उम्मीद है कि ऐसा कर पाऊं. 

ये भी पढे़ं- 26/11 को आता है धुरंधर 2 के इस एक्टर का बर्थडे, मुंबई अटैक में पार्टी करने जा रहे थे ताज होटल, कहा- मैंने वह आवाज सुनी

Advertisement

धुरंधर 2 के बारे में 

धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसने 861 करोड़ की कमाई वर्ल्डवाइड हासिल कर ली है. जबकि भारत में फिल्म ने 500 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर 2 5 दिसंबर 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है, जिसने 1300 करोड़ की कमाई बारत में हासिल की थी. फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला है. 

 ये भी पढ़ें- शिवा, सत्या और भूत जैसी हिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर ने 27 साल में बनाई 26 फ्लॉप, अब धुरंधर के डायरेक्टर को माना अपना नया 'गुरु'

Featured Video Of The Day
Trump के ऐलान के बाद भी इजरायल ईरान पर कर रहा हमले, Tehran में भीषण बमबारी | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article