सुनील दत्त ने कहा- क्या तुम अभी से स्टार बन गए हो? एक शख्स के मुकर जाने से संजय दत्त को सुनाई थी खूब खरी खोटी

धुरंधर 2 में एसपी असलम चौधरी का किरदार निभाने वाले संजय दत्त को शूट के बीच में खाना खाने के कारण सुनील दत्त की सख्ती का सामना करना पड़ा था. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
संजय दत्त के पापा हैं सुनील दत्त

धुरंधर 2 एक्टर संजय दत्त अपने दमदार अभिनय को लेकर दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखते हैं. 'धुरंधर' फिल्म की सफलता के बाद अब संजय दत्त जल्द ही फिल्म 'आखिरी सवाल' में नजर आने वाले हैं. सेलिब्रिटी टॉक शो 'जीना इसी का नाम है' के एक खास एपिसोड में संजय दत्त ने अपने पिता और मशहूर अभिनेता सुनील दत्त की सख्ती के बारे में दिलचस्प किस्सा सुनाया. संजय ने बताया था कि उनके पिताजी सेट पर बहुत सख्त हुआ करते थे. संजय ने बताया था, "पिताजी अगर कुछ कह देते थे, तो कोई भी उनसे यह नहीं पूछ सकता था कि अगर मैं इसे दूसरे तरीके से करूं तो कैसा रहेगा? वे सेट पर पूरी तरह से सख्त थे."

चिल्लाने लगे थे सेट पर सुनील दत्त

उन्होंने कश्मीर में फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई एक घटना याद करते हुए बताया था, "पिताजी ने शॉट पहले से ही तैयार कर लिया था तभी उनके असिस्टेंट मेरे पास आए और बोले, 'जाओ और अपना खाना खा लो.' मैंने उनसे कहा कि अभी तो ब्रेक नहीं हुआ है, लेकिन असिस्टेंट ने कहा, 'नहीं, अब ब्रेक है, जाओ खाना खा लो.'" अभिनेता ने बताया कि वे रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे कि अचानक कुछ लोग दौड़ते हुए आए और बोले, "दत्त साहब बहुत जोर से चिल्ला रहे हैं."

ये भी पढे़ं- ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी की तस्वीरें, ढेर सारे मेहमानों को देख बेहोश हो गई थीं कपूर खानदान की बहू, करिश्मा कपूर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

पिता के गुस्से का शिकार हुए संजय दत्त

अभिनेता संजय दत्त ने बताया था, "जब मैं दौड़कर सेट पर वापस पहुंचा, तो पिता जी ने मुझे खूब डांटा. वे मुझसे गुस्से में कहते, "तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? पूरी यूनिट यहां खड़ी है और तुम जाकर खाना खाने चले गए? क्या तुम अभी से स्टार बन गए हो?" बाद में सुनील दत्त ने अपने असिस्टेंट से पूछा, "क्या तुमने संजय से जाकर खाना खाने के लिए कहा था?" लेकिन असिस्टेंट ने साफ मना कर दिया और कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा था.

Advertisement

संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म के बारे में

अभिनेता जल्द ही फिल्म 'आखिरी सवाल' में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है, जो नेशनल अवॉर्ड विजेता हैं. फिल्म में संजय दत्त के अलावा अमित साध और समीरा रेड्डी हैं. समीरा इस फिल्म के जरिए लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं. इसके अलावा फिल्म में नमाशी चक्रवर्ती, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.  

ये भी पढ़ें- 1 साल में 4 हिट फिल्में देने वाला सुपरस्टार, 1978 में हिला दिया था बॉक्स ऑफिस, बन गए थे हिट की गारंटी

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Paresh Rawal on Bhooth Bangla, Hera Pheri, Akshay Controversy, Dhurandhar 2 & Ramayana | Interview
Topics mentioned in this article