Suniel Shetty Bungalow Jahaan: खूबसूरत रिसॉर्ट सा है सुनील शेट्टी का जहान, नेचर और लग्जरी का सामंजस्य, Photos देख फटी रह जाएंगी आंखें

Suniel Shetty Bungalow Jahaan: सुनील शेट्टी का खंडाला वाला ये घर हरीयाली से घिरा हुआ है. इसकी वाटर बॉडी और हरियाली से भरा लुक इसे बेहद शांत बनाता है. इसकी खुली जगहें इस प्रॉपर्टी के रिजॉर्ट-स्टाइल डिजाइन की शोभा बढ़ाती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Suniel Shetty Bungalow Jahaan: खूबसूरत रिसॉर्ट सा है सुनील शेट्टी का बंगला
नई दिल्ली:

Suniel Shetty Bungalow Jahaan: सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में अपने मेहनत के दम पर बड़ा मुकाम हासिल किया. उन्होंने अपनी मेहनत से अपने और परिवार के लिए कई आलीशान घर भी बनवाएं. लेकिन इनमें सबसे अधिक चर्चा होती है उनके खंडाला वाले फार्म हाउस की. इस एक्टर ने 1992 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था और बाद में प्रोडक्शन, फिटनेस और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में भी कदम रखा. वह मुंबई के अल्टामोंट रोड इलाके में रहते हैं और खंडाला में भी उनका एक बड़ा बंगला है. खंडाला में स्थित उनकी इस प्रॉपर्टी का नाम 'जहान' है और 23 जनवरी 2023 को यहीं पर उनकी बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी हुई थी.

Housing.com के अनुसार, सुनील शेट्टी का खंडाला वाला घर एक हरियाली से घिरा, किसी रिसॉर्ट जैसा बंगला है. इस प्रॉपर्टी में एक स्वीमिंग पूल, खुले लॉन, और नेचर के अनुरूप बनी वास्तुकला है. इसी फार्म हाउस में सुनील की बेटी आथिया शेट्टी की और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी हुई थी.

हरियाली से घिरा है ये घर

सुनील शेट्टी का खंडाला वाला ये घर हरीयाली से घिरा हुआ है. इसकी वाटर बॉडी और हरियाली से भरा लुक इसे बेहद शांत बनाता है. इसकी खुली जगहें इस प्रॉपर्टी के रिजॉर्ट-स्टाइल डिजाइन की शोभा बढ़ाती हैं. यह घर सुनील शेट्टी की सबसे ज्यादा चर्चा में रहले वाले रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज में से एक है. इस घर कीमत करोड़ों में है.

Advertisement

सुनील शेट्टी का मुंबई वाला घर

अभी सुनील शेट्टी अपने परिवार अल्टामोंट रोड पर स्थित पृथ्वी अपार्टमेंट्स में रहते हैं. उनका ये अपार्टमेंट साउथ मुंबई में है, वहीं जहां मुकेश अंबानी का घर 'एंटीलिया' है. उनका ये घर करीब 2,000 वर्ग फुट का है, सुनील यहां अपनी पत्नी माना शेट्टी और बेटे अहान शेट्टी के साथ रहते हैं. उनके इस घर सजावट में शानदार लिविंग रूम और बालकनी भी है, जहां से मुंबई की खूबसूरत स्काईलाइन नजर आती हैं.

Featured Video Of The Day
प‍िकअप ने बाइक सवार युवक को उड़ाया, वीडियो आया सामने