मेक्सिको में वाराणसी की बेइज्जती, एसएस राजामौली के इवेंट में खाली दिखीं सीटें, बीच शो उठकर जाने लगे दर्शक

एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म वाराणसी को लेकर जहां भारत में जबरदस्त उत्साह है, वहीं मेक्सिको में हुए बड़े इवेंट ने सभी को चौंका दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एसएस राजामौली की है वाराणसी

एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म वाराणसी को लेकर जहां भारत में जबरदस्त उत्साह है, वहीं मेक्सिको में हुए बड़े इवेंट ने सभी को चौंका दिया. CCXP (Comic Con Experience) जैसे ग्लोबल मंच पर फिल्म का प्रमोशन किया जा रहा था, लेकिन वहां से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए, उन्होंने फैंस को निराश कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप्स में देखा गया कि फिल्म के प्रेजेंटेशन के दौरान कई दर्शक अपनी सीट छोड़कर बाहर जाते नजर आए, जबकि कुछ हिस्सों में कुर्सियां खाली दिखीं. यह सब उस डायरेक्टर के लिए हैरान करने वाला है, जिसने आरआरआर और ‘बाहुबली' जैसी ग्लोबल हिट्स दी हैं.

CCXP में क्या हुआ, क्यों चर्चा में आया इवेंट?

मेक्सिको में आयोजित CCXP एक बड़ा पॉप कल्चर इवेंट है, जहां दुनियाभर की बड़ी फिल्मों को प्रमोट किया जाता है. इसी मंच पर वाराणसी के कुछ एक्सक्लूसिव फुटेज और बिहाइंड-द-सीन झलकियां दिखाई गईं. फिल्म के को-प्रोड्यूसर एस.एस. कार्तिकेय मंच पर मौजूद थे, जबकि एसएस राजामौली ने वीडियो मैसेज के जरिए दर्शकों से बातचीत की. हालांकि, जैसे ही ये प्रेजेंटेशन शुरू हुआ, कुछ वीडियो में लोग ऑडिटोरियम से उठकर बाहर जाते नजर आए. एक अन्य वायरल तस्वीर में सामने की कई सीटें खाली दिखीं. इन विजुअल्स ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी- क्या वाकई इंटरनेशनल ऑडियंस इस फिल्म में दिलचस्पी नहीं ले रही, या ये सिर्फ एक अधूरी तस्वीर है?

Advertisement

फैंस में बंटी राय, फिल्म के ग्लोबल रिस्पॉन्स पर सवाल

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कुछ यूजर्स ने इसे “शर्मनाक” बताते हुए कहा कि एसएस राजामौली जैसे फिल्ममेकर, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को ग्लोबल पहचान दिलाई, उनकी फिल्म को ऐसा रिस्पॉन्स मिलना चौंकाने वाला है. वहीं, कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि क्या भारतीय मेकर्स विदेशी दर्शकों को लुभाने के चक्कर में अपने मूल दर्शकों को नजरअंदाज कर रहे हैं.

Advertisement

दूसरी तरफ, कई फैंस ने इन दावों को गलत बताया. उनका कहना है कि वायरल हो रहे वीडियो अधूरे हैं और इवेंट के दूसरे हिस्सों में अच्छी-खासी भीड़ मौजूद थी. कुछ ने यह भी कहा कि दूसरे पैनल्स में भी सीटें खाली दिखीं, इसलिए सिर्फ वाराणसी को निशाना बनाना सही नहीं है. फिल्म की बात करें तो इसमें महेश बाबु और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगे. यह एक टाइम-ट्रैवल एडवेंचर फिल्म बताई जा रही है, जो पौराणिक कथाओं और साइंस-फिक्शन का मेल होगी. फिल्म अप्रैल 2027 में रिलीज के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें: 'बड़े स्टार्स के लिए चीजें अलग, हर किसी के साथ संभव नहीं', दीपिका के 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर खुलकर बोलीं चित्रांगदा सिंह

Featured Video Of The Day
Aam Aadmi Party में टूट! बागी सांसदों पर बहस, डिबेट में भिड़ गए BJP-AAP के प्रवक्ता | NDTV India